{"_id":"615f35d28ebc3e613c35d9f3","slug":"people-of-jawahar-nagar-are-not-getting-drinking-water-jind-news-rtk6263590150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर नगर के लोगों को नहीं मिल रहा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर नगर के लोगों को नहीं मिल रहा पेयजल
विज्ञापन
जवाहर नगर कॉलोनी की सप्लाई में आने वाला गंदा पानी दिखाती महिलाएं।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। प्रदेश सरकार एक तरफ तो जल जीवन मिशन के तहत गांवों में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए करोड़ों रुपये बहा रही है। वहीं दूसरी तरफ शहर में ही लोग साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। पटियाला चौक स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में कई शिकायतों के बाद भी पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसके चलते इस कॉलोनी के लोगों को या तो सबमर्सिबल का पानी आसपास से लाना पड़ता है या फिर पीने के लिए कैंपर के पानी का सहारा लेना पड़ रहा है।
इसके अलावा जो पानी इन कॉलोनी में आता है तो उसको इंसान तो क्या जानवर भी प्रयोग नहीं कर सकते। लोगों का कहना है पानी पीना तो दूर घर में रखने पर भी बदबू आती है। जवाहर नगर निवासी मेवा देवी, नीलम, रानी, जगवंती, पूजा, अन्नू, शांति, बाला व अर्जुन ने बताया कि उनकी कॉलोनी में पिछले पांच माह से पानी की गंदगी युक्त सप्लाई आ रही है। इसके कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल की मांग को लेकर वह कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में शिकायत दे चुके हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने उनकी कॉलोनी में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि पहले उनकी कॉलोनी में आईटीआई से पानी आता था, लेकिन पांच माह पहले आईटीआई से पानी की सप्लाई काटकर पटियाला चौक की तरफ ट्यूबवेल से जोड़ी थी, लेकिन इस तरफ से जो पेयजल की पाइप लाइन बिछी हुई है। वह टूटी होने के कारण उनके घरों में यह पानी सीवरेज का गंदा पानी मिलकर पहुंच रहा है। इस पानी को वह किसी भी कार्य में प्रयोग नहीं कर सकते। पानी बिल्कुल गंदा व काले रंग का सीवर की गंदगी मिला हुआ आ रहा है।
कार्यकारी अभियंता जींद अशोक कुमार ने बताया कि जवाहर नगर में पानी की सप्लाई आईटीआई के ट्यूबवेल से आती थी। वह ट्यूबवेल बंद होने के कारण दूसरी तरफ से पानी की सप्लाई जोड़ी गई है। अगर इसमें किसी प्रकार की परेशानी है तो वह शुक्रवार को इसकी जांच करवाकर परेशानी को दूर करवाने का काम करेंगे, ताकि लोगों को शुद्ध जल मिल सके।