फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   people had to suffer the brunt

लोगों को भुगतना पड़ा खामियाजा

Tue, 02 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन



 करीब एक सप्ताह से बिजली कर्मचारियों और निगम अधीक्षक अभियंता के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ा। विवाद को लेकर बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को बिजली सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी थी।

लेकिन सोमवार रात को ही बिजली सप्लाई बाधित हो गई जिस कारण हाऊसिंह बोर्ड, अर्बन एस्टेट और डीसी कॉलोनी के बड़े हिस्से में जहां लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी वहीं सुबह पानी का भी संकट झेलना पड़ा। बिजली सप्लाई बाधित होने से सुबह महिलाओं को हैंड पंप से पानी ढो कर लाना पड़ा। हालांकि मंगलवार को बिजली कर्मचारियों के विवाद का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन


बाल्टियों से ला रहे हैं पानी
सोमवार दोपहर बाद लाइट कटी थी, जो मंगलवार सुबह 11 बजे तक नहीं आई है। इसके कारण पीने के पानी से लेकर नहाने धोने तक में दिक्कत आ रही है। बाल्टियों में पानी हैंडपंपों से लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता, हाऊसिंग बोर्ड निवासी

काम हुआ बाधित
बिजली जाने की सूचना पहले नहीं थी, ऐसे में पानी भी नहीं भर सके। सुबह उठते ही पानी की जरूरत पड़ती है, ऐसे में सारे काम बाधित हो रहे हैं। अब हैंडपंप का रुख किया है।
सुषमा।

हो रही है परेशानी
बिजली कटने के कारण पानी नहीं मिल रहा है। इससे काफी परेशानी हुई है। दोपहर तक पानी का इंतजार किया है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसी स्थिति में लोगों टैंकर से पानी दे।
कृष्णा

एसएसपी की मध्यस्थता
बिजली कर्मचारियों व एसई के बीच बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की थी। इसके तहत एचएसईबी वर्कर यूनियन के राज्य महासचिव बाल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य संगठनकर्ता वेदप्रकाश, राज्य ऑडिटर महेश रोहिला व वित्त सचिव अनिल कौशिक ने बिजली निगम के एसई नवीन वर्मा की मौजूदगी में एसएसपी कार्यालय में बातचीत की। यहां दोनों पक्षों में सहमति बन गई। राज्य महासचिव ने बताया कि एसई ने सभी कर्मचारियों के तबादले वापस लेने का आश्वासन दिया है।

यह है मामला
करीब दो सप्ताह पहले अधीक्षक अभियंता द्वारा 45 कर्मचारियों को तबादला जींद से सफीदों कर दिया गया था। ऐसे में कर्मचारियों इसका विरोध जताते हुए धरना शुरू किया था। नौ दिन धरना देकर सोमवार को एसई कार्यालय का घेराव किया था। कर्मचारियों के रुख को देखते हुए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एसई को कार्यालय से निकाला गया।

इसके बाद पुलिस ने छह बिजली कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला किया था। पुलिस ने यूनिट प्रधान राजेश शर्मा, सुरेश खासा, विजय धीमान, राजेश वर्मा और राजा शामदो के खिलाफ केस दर्ज करना था, लेकिन दोनों पक्षों की बातचीत के बाद यह शिकायत भी वापस ले ली गई।


यूनियन के राज्य पदाधिकारियों से बातचीत हुई है। इसके बाद कई मुद्दों पर सहमति बनी है। छुट्टी होने के कारण तबादलों पर सोमवार को बात होगी। हाऊसिंग बोर्ड में लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली बाधित रही। दिन में इसे ठीक करा दिया गया है।
नवीन कुमार वर्मा, एसई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed