{"_id":"645d37b9c6f39694570c2c44","slug":"people-disturbed-by-the-smoke-the-nizam-is-not-paying-attention-to-the-problem-jind-news-c-17-1-149925-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धुएं से व्याकुल अवाम, समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा निजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धुएं से व्याकुल अवाम, समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा निजाम
Fri, 12 May 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 12 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी12-पुराने हांसी रोड पर बनाई गई डंपिंग साइट पर लगी आग में उठ रहा धुंआ। संवाद
जींद। पुराने हांसी रोड स्थित नगर परिषद की कूड़ा डालने की जगह (डंपिंग साइट) पर आग लगने से जहरीला धुआं उठ रहा है। इससे दस कॉलोनियों के 30 हजार लोग (अवाम) परेशान हैं। उन्होंने मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों (निजाम) से की, लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका है। उनका कहना है कि कूड़े के ढेर में दो माह से आग लगी है। यहां से हमेशा धुएं का गुबार उठता रहता है। इससे वातावरण दूषित होने के साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अधिकारी इस ओर एकदम ध्यान नहीं दे रहे हैं। यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
शहरवासी और पार्षद बार-बार डीसी, नगरायुक्त, नगराधीश को मिल चुके हैं, लेकिन डंपिंग साइट पर आग बुझाने के प्रति किसी ने भी गंभीरता नहीं दिखाई है। उनका कहा है कि जब खेतों में पराली जलाई जाती है तो सेटेलाइट के माध्यम से तुरंत खेत में लगी आग का पता चल जाता है और किसान को नोटिस भेजकर जुर्माना लगा दिया जाता है, लेकिन दो माह से डंपिंग साइट पर लगी आग को प्रशासन की सेटेलाइट क्यों नहीं पकड़ पा रही है। इस पर अब कौन जुर्माना लगाएगा। दो माह से लोगों की सांसों में जहरीला धुआं घुल रहा है।
बच्चे, बुजुर्ग ज्यादा परेशान
जहरीले धुएं के कारण पुराने हांसी रोड पर बसे खेमनगर, गुप्ता काॅलोनी, टपरीवास काॅलोनी, आत्मा नगर, गोपाल नगर, अजमेर बस्ती सहित दस काॅलोनी के लोग परेशान हैं। इस काॅलोनियों में रहने वाले लगभग 30 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशान बुुजुर्ग और बच्चे हैं, जो दिनभर घर ही रहते हैं। रात-दिन सो भी नहीं सकते। इन काॅलोनियों में लोग पंखे भी नहीं चला सकते, क्योंकि पंखे धुंआ खींचते हैं। इन काॅलोनियों में श्वास रोगियों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
डंपिंग साइट पर कई बार लग चुकी है आग
नगर परिषद ठेकेदार शहर का कूड़ा-कर्कट एकत्रित कर पुरानी हांसी रोड पर डाला जाता है। इसलिए यहां पर डंपिंग साइट बनाई गई है। यहां इस कूड़े में आमतौर पर आग लगती रहती है। कूड़ा यहीं पर जलता रहता है। इस आग पर कोई भी काबू पाने का प्रयास नहीं करता। लगातार धुआं उठने से लोगों को परेशानी भी होती है। लोग कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन आज तक प्रशासन ने इस पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया है। हालांकि 19 अप्रैल को आग ज्यादा भड़क गई थी। इस पर प्रशासन फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर पहुंचा था और आग पर काबू पाया था, लेकिन आग पूर्ण रूप से नहीं बुझ पाई थी।
वर्जन
शहरवासियों के साथ डीसी, नगरायुक्त, नगराधीश से कई बार मिल चुके हैं। पिछले सप्ताह नगरायुक्त ने आश्वासन दिया था कि आग को बुझा दिया जाएगा। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आग नहीं बुझाई है। डंपिंग साइट से निकल रहे जहरीले धुएं की चपेट में दस काॅलोनियों के लोग आए हुए हैं। यदि प्रशासन ने एक सप्ताह में पूर्ण रूप से आग नहीं बुझाई तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
-- संजय गोयल, पार्षद, वार्ड-31
डंपिंग साइट पर डाले गए कूड़े से कांच, पॉलीथिन तथा अन्य सामान को अलग-अलग करने के लिए टेंडर लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद ही इसका स्थायी समाधान हो सकता है। फिलहाल कर्मचारियों को भेजकर आग बुझाई जाएगी। एक महीने में स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।
-- सुरेंद्र कुमार, नगरायुक्त, जींद