{"_id":"6675d069d39a10a6fd0b8a94","slug":"people-cheated-of-rs-2095-lakh-on-the-pretext-of-higher-profits-in-share-trading-jind-news-c-199-1-sroh1009-118867-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर ठगे 20.95 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर ठगे 20.95 लाख रुपये की ठगी
Sat, 22 Jun 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
जींद। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर युवक से 2095600 रुपये ठगने पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में पौली गांव निवासी अंकित ने बताया उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया। जब उसने खोलकर देखा तो उसमें शेयर ट्रेडिंग की जानकारी थी। इसमें शेयर खरीदकर ज्यादा रुपये कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद अलग-अलग तीन नंबरों से कॉल आने लगी। उसको शेयर ट्रेडिंग में रुपये लगाने के लिए कहा गया। जब उसने रुपये लगाने शुरू किए तो ज्यादा मुनाफे में दिखाकर उससे अधिक रुपये लगवाए गए। जब उसने 2095600 रुपये लगाए तो उसके वालेट में लगभग 61 लाख रुपये मुनाफे समेत दिखाए गए। जब उसने इन रुपयों को निकालने का प्रयास किया तो वालेट में कोई विकल्प नहीं मिला।
इसके बाद संबंधित तीनों आरोपियों से बात की तो चार लाख रुपये और लगाने की बात कही गई। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने न तो उसके लगाए गए रुपये लौटाए और न ही उससे बात की। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।े