फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   people attacked electricity teem in narwana

नरवाना में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, बंधक बनाने का प्रयास

Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
people attacked electricity teem in narwana
बिजली निगम की गाड़ी, जिस पर पत्थराव किया गया। - फोटो : Jind
शास्त्री नगर में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जांच टीम के सदस्यों बंधक बनाने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं बिजली निगम की टीम की गाड़ी पर भी पथराव किया गया। साथ में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह टीम के सदस्यों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस के अुनसार बिजली निगम की टीम ने सोमवार को जांच के दौरान शास्त्री नगर के एक घर में बिजली चोरी पाई थी। सूचना मिली कि वहां दोबारा से ही कुछ लोग बिजली चोरी कर रहे हैं। ऐसे में बिजली निगम की टीम में शामिल फोरमैन अंग्रेज, सहायक फोरमैन जयपाल, एलएम संदीप, हवलदार जगदीश, सिपाही अनिल सुबह पांच बजे मौके पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बिजली निगम की टीम का विरोध किया। कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की की व सरकारी काम में बाधा डाली। उन्हें बंधक बनाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस कर्मचारियों ने किसी तरह टीम के सदस्यों को धक्कामुक्की कर रहे लोगों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान लोगों ने सरकारी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए।
विज्ञापन

नरवाना शहर थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह के अनुसार बिजली निगम के एसडीओ भजन सिंह ने शिकायत देकर शास्त्री नगर निवासी शिवा, भभूति, काला, टिंकू व विक्की पर मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व गाड़ी पर पत्थराव करने के आरोप लगाए हैं। इस पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed