{"_id":"684b364641fbc872a504457d","slug":"people-are-falling-ill-due-to-heat-and-heat-waves-jind-news-c-199-1-sroh1009-136191-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गर्मी और लू की लपटों से बीमार पड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गर्मी और लू की लपटों से बीमार पड़ रहे लोग
Fri, 13 Jun 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी06: नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
जींद। भीषण गर्मी और लू से आमजन परेशान है। नागरिक अस्पताल में उल्टी, दस्त व लू लगने से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। यहां प्रतिदिन 200 से 250 मरीज बुखार, उल्टी व दस्त के आ रहे हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की ओर से वायरल मरीजों के कोविड टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में भी ऐसे मरीजों में वृद्धि हुई है।
पिछले 4 दिनों से गर्मी भीषण रूप धारण किए हुए है। तापमान भी 43 तक पहुंच रहा है। इसके चले लू के साथ डिहाइड्रेशन का भी खतरा बना हुआ है। इस मौसम में सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्ग लोग चपेट में आ रहे हैं।
इसके चलते नागरिक अस्पताल की ओपीडी अधिक संख्या में लोग गर्मी लगने, उल्टी व दस्त लगने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में वायरल पीड़ित लोगों के टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं और इसे लेकर उचित उपचार और बचाव की जानकारी भी दी जा रही है। वायरल की चपेट में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा आ रहे हैं, वहीं युवा भी इसकी चपेट में आने से बच नहीं पा रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि इस मौसम में घरों से बाहर न निकलें ओर ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
बाक्स
पशु भी हुए बेहाल, फव्वारे से दी जा रही राहत
गर्मी का असर पशुओं पर भी पड़ रहा है। दुग्ध का उत्पादन भी घटा है। पशु पालकों को पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कुछ पशु पालकों ने पंखे के साथ कूलरों को पशुओं पर लगाया हुआ है तो कुछ ने पशुओं पर फव्वारे लगा दिए हैं। जिन्हें दिनभर चालू रखा जाता है, ताकि पशुओं को गर्मी से बचाकर रखा जा सके। पशु विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी का असर हर जीव जंतु पर पड़ रहा है। पशुओं को छांव में रखें, सीधी धूप से बचा कर रखें, नहलाने के साथ दिन में बार-बार पानी जरूर पिलाएं।
इस समय में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से उपचार करवाना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।