{"_id":"69e3d56506b1ff62dc0ecc44","slug":"pensioners-demanded-house-rent-and-attendant-allowance-from-the-government-jind-news-c-199-1-sroh1006-151865-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेंशनर्स ने सरकार से मांगा हाउस रेंट और अटेंडेंट भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेंशनर्स ने सरकार से मांगा हाउस रेंट और अटेंडेंट भत्ता
Sun, 19 Apr 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी07-रामाकृष्णा मंदिर में आयोजित बैठक में मांग उठाते हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन पद
जींद। हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रामाकृष्णा मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान बृजभूषण गोयल ने की।
बैठक में अप्रैल के दौरान जन्मदिन वाले प्रधान बृजभूषण गोयल, कोषाध्यक्ष रामफल शर्मा और सदस्य सुखबीर सिंह को पगड़ी के साथ फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मिठाई खिलाकर उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की गई। प्रधान गोयल ने कहा कि एलटीसी सुविधा पैंशनर्स और कर्मचारियों के लिए केवल आर्थिक लाभ नहीं बल्कि मानसिक और पारिवारिक राहत का महत्वपूर्ण माध्यम रही है।
इसलिए कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में एलटीसी के स्थान पर एक माह के वेतन के बराबर वाली व्यवस्था ही लागू रहनी चाहिए। इसके अलावा पेंशनर्स को हाउस रेंट और बीमारी उपचार पेंशनर्स के अटेंडेंट को भत्ता दिया जाना चाहिए। इस अवसर पर सूरजभान पूनिया, वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर खटकड़, सह मीडिया प्रभारी राजकरण, महासचिव शिवकुमार बंसल, कानूनी सलाहकार हेमराज गर्ग, उपप्रधान रामनिवास गोयल, सचिव जयभगवान शर्मा, सलाहकार जयप्रकाश दहिया, रविंद्र शांडिल्य आदि मौजूद रहे।