फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pending demands and the corruption rampant within the Welfare Board were discussed.

Jind News: निर्माण मजदूरों ने न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये करने की मांग

Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pending demands and the corruption rampant within the Welfare Board were discussed.
17जेएनडी15-भवन निर्माण कामगार यूनियन की जुलाना ब्लॉक कमेटी की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन की जुलाना ब्लॉक कमेटी की बैठक रविवार को कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान सुभाष पांचाल ने की। बैठक में लंबित मांगों, कल्याण बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सुभाष पांचाल ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार निर्माण मजदूरों के कानूनी हकों पर कुंडली मारकर बैठ गई है। मजदूरों के जायज लाभ (कन्यादान, छात्रवृत्ति, पेंशन आदि) सालों से रोक कर रखे गए हैं जिससे कामगारों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस मई को हिसार में आयोजित संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा की राज्य कन्वेंशन में लिए गए फैसलों के अनुसार जुलाना ब्लॉक के गांव-गांव में निर्माण मजदूरों को संगठित किया जाएगा। जन-जागरण अभियान चलाते हुए प्रदेश सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जून को जुलाना में मजदूर पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस पंचायत के बाद मांगों को लेकर जुलाना में सरकार की शव यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने मांग की कि ऑनलाइन पोर्टल को खोला जाए और इसकी कमियों को दूर कर मजदूरों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तुरंत सरल बनाया जाए।

कन्यादान, छात्रवृत्ति, मातृत्व लाभ और पेंशन समेत बोर्ड की तमाम रुकी हुई योजनाओं का पैसा तुरंत मजदूरों के खातों में डाला जाए। महंगाई के अनुपात में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 26 हजार रुपये प्रति माह की जाए। इस अवसर पर जिला सचिव संदीप जाजवान, सहसचिव पवन कुमार, ब्लॉक सचिव गुलाब सिंह, कोषाध्यक्ष दीनदयाल, सुल्तान जांगड़ा, आनंद पौली और सीटू नेता सुरेश करसोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed