फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Payments pending, farmers' concerns grow, instructions from the Deputy Speaker and DC ineffective

Jind News: 10 दिन पुराना भुगतान लंबित, किसानों की चिंता बढ़ी, डिप्टी स्पीकर व डीसी के निर्देश बेअसर

Mon, 27 Apr 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Payments pending, farmers' concerns grow, instructions from the Deputy Speaker and DC ineffective
27जेएनडी16: शहर की अनाजमंडी में लगे गेहूं के ढेर। संवाद
जींद। जिले की अनाज मंडियों में गेहूं का उठान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। इस कारण मंडियों में लाखों क्विंटल गेहूं खुले में पड़ा है। मौसम बदलने की आशंका के बीच किसानों की चिंता बढ़ गई है। डिप्टी स्पीकर और डीसी की ओर से संबंधित एजेंसियों को उठान तेज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

जिले में अब तक 82.29 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से लगभग 74 लाख क्विंटल की खरीद हुई है। हालांकि उठान की स्थिति संतोषजनक नहीं है। अब तक केवल 64 लाख क्विंटल गेहूं का ही उठान हो पाया है जबकि भुगतान भी धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन

करीब 37 लाख क्विंटल गेहूं का ही भुगतान हो सका है जबकि कई किसानों को 10 दिन पहले बेचे गए गेहूं का भुगतान भी नहीं मिला है। मंडियों में उठान की धीमी रफ्तार के चलते गेहूं के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में गेहूं खरीद कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। उठान के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। किसानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मंडियों में उपलब्ध करवाई गई हैं। साथ ही अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।

इन एजेंसियों ने किया गेहूं का उठान

एजेंसीवार उठान की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने करीब 77 हजार 148 मीट्रिक टन, हेफेड ने एक लाख 39 हजार 318 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने चार हजार 53 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 91 हजार 94 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed