{"_id":"6173027f058331662c63d109","slug":"patwaris-refused-to-correct-the-error-of-family-identity-cards-jind-news-rtk6278189123","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार पहचान पत्रों की त्रुटि ठीक करने के काम से पटवारियों ने किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार पहचान पत्रों की त्रुटि ठीक करने के काम से पटवारियों ने किया इनकार
विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय के बाहर बैठे पटवारी।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। परिवार पहचान पत्रों में गलतियों को ठीक करने से जिले के पटवारियों ने इनकार कर दिया है। जिले में 22418 परिवार पहचान पत्र ऐसे हैं, जिनमें गलतियां ठीक होनी हैं। शुक्रवार को डीआरए में इस मामले को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग व राजस्व विभाग की बैठक थी। इसमें प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन बैठक से राजस्व विभाग के पटवारी उठकर चले गए।
जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा एक नवंबर से परिवार पहचान पत्र के आधार पर राशन वितरण करने के कार्य पर पटवारियों द्वारा काम में सहयोग नहीं करने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार एक नवंबर से परिवार पहचान पत्र के अनुसार राशन वितरण किया जाना है। जिले में 22418 परिवारों के परिवार पहचान पत्र गलत बने हुए हैं। जिनको ठीक करवाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ जिलेभर के पटवारियों की ड्यूटी लगी थी। लेकिन पटवारियों ने डीआरडीए में आयोजित बैठक में इस काम को करने से मना कर दिया। शुक्रवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिले में गलत बने परिवार पहचान पत्रों को ठीक करवाने के कार्य के चलते डीआरडीए हाल में पटवारियों के साथ बैठक कर काम की योजना बनानी थी। इस बैठक में पटवारियों को बुलाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पहले से ही पत्र लिखकर सूचित किया गया था। जिसके चलते जिलेभर के पटवारी व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी बैठक में पहुंच गए, लेकिन बैठक में पहुंचने के बाद पटवारियों ने इस काम को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का बताकर करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी पटवारी बैठक छोड़कर चले गए और जिला परिषद कार्यालय के सामने बैठक कर काम नहीं करने का निर्णय लेकर वापस चले गए। इसके बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने 11 से एक बजे तक पटवारियों का इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आए। इस मामले की सूचना जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी वरिंद्र सिंह ने उच्चाधिकारियों को भी दी, लेकिन इसके बाद भी पटवारी वापस नहीं आए। जिसके चलते बैठक को स्थगित करना पड़ा।
एडीसी जींद साहिल गुप्ता ने कहा कि परिवार पहचान पत्रों को ठीक करने का कार्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का है। इस काम को संबंधित विभाग द्वारा ही किया जाना है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी इस काम का निपटान अपने स्तर पर करेंगे।