{"_id":"65a6bfe1caa7fc87fa064e06","slug":"patwaris-extended-strike-till-19th-jind-news-c-199-1-sroh1009-11789-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पटवारियों ने बढ़ाई 19 तक हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पटवारियों ने बढ़ाई 19 तक हड़ताल
Tue, 16 Jan 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
16जेएनडी38: पटवार भवन में हड़ताल पर बैठे पटवारी। संवाद।
जींद। द पटवार एंड कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को पटवारियों ने अब 19 जनवरी तक हड़ताल को बढ़ा दिया है। जिसके चलते आगामी दिनों में भी तहसील के कार्य प्रभावित होंगे और आमजन को काम के लिए परेशानी होगी। मंगलवार को रजिस्ट्री के लिए 188 लोगों ने टोकन कटवाए थे, लेकिन इनमें से 106 की ही रजिस्ट्री हो पाई। इसमें से 54 रजिस्ट्री एसडीएम द्वारा की गई।
धरने की अध्यक्षता कर रहे पटवारी बलवंत ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने पटवार भवन में पटवाारियों के धरने को समर्थन दिया। वहीं सरकार द्वारा पटवारियों को वार्ता के लिए नहीं बुलाए जाने पर हड़ताल को 19 जनवरी तक बढ़ा दिया गया। पटवारियों की हड़ताल के चलते डोमिसाइल, इंतकाल, जमीन नक्शा, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्र का काम लंबित चल रहा है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही हैं। अमरदीप श्योकंद ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते पटवारी लगातार हड़ताल बढ़ाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि शुरू में पटवारियों ने तीन जनवरी से लेकर पांच जनवरी तक हड़ताल की थी। लेकिन सरकार की हठधर्मिता के चलते पटवारियों को लगातार हड़ताल बढ़ानी पड़ रही। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हड़ताल जारी रहेगी।