फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patriotism resonated in all the police stations of the district.

Jind News: जिले के सभी थानों में गूंजी राष्ट्रभक्ति

Sun, 16 Nov 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Patriotism resonated in all the police stations of the district.
15जेएनडी10: सदर थाना में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन करते हुए पुलिसकर्मी। स्रोत : पु
जींद। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला के सभी पुलिस थानों में देशभक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पूरे जिले के सभी थाना प्रांगणों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को एकत्रित कर राष्ट्रीय गीत को पूर्ण सम्मान, श्रद्धा और उत्साह के साथ गाया। जैसे ही पुलिसकर्मियों की आवाज़ में ‘वंदे मातरम’ की स्वर-लहरियां गूंजने लगीं, वातावरण देशभक्ति और गौरव से भर उठा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा को दोहराने का अवसर भी था। सभी पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाकर संविधान, कानून व्यवस्था बनाए रखने और देश सेवा के अपने संकल्प को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्साह की सराहना की और कहा कि पुलिस सिर्फ कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों की संरक्षक भी है। राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन ने हम सभी को देश की एकता, अखंडता और गौरव की याद दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed