फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients will not have to wait in lines.

Jind News: मरीजों को लाइनों में खड़े होकर नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Wed, 03 Dec 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Patients will not have to wait in lines.
03जेएनडी03: नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीज अपने नंबर का इंतजार करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में अब मरीजों को घंटों तक लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक टोकन सिस्टम शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह व्यवस्था सभी 15 ओपीडी के बाहर लागू होगी।
रोजाना होने वाली अव्यवस्था, धक्का-मुक्की और तनाव से मरीजों को राहत मिलेगी। नागरिक अस्पताल में अस्पताल में रोजाना 1500 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। सुबह से ही ओपीडी काउंटरों के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लग जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपनी बारी के लिए भीड़ में खड़े रहना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तय किया है कि अब हर ओपीडी के बाहर इलेक्ट्रॉनिक टोकन मशीन लगाई जाएंगी। मशीन से मरीज पर्ची बनवाने के बाद सीधे ओपीडी के बाहर पहुंचकर टोकन ले सकेंगे। इसके बाद उन्हें लाइन में खड़ा रहने की बजाय वार्ड के बाहर लगाई गई कुर्सियों पर आराम से बैठकर अपने नंबर का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ओपीडी में नहीं बढ़ेगी भीड़
ओपीडी के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर टोकन नंबर चलता रहेगा। इससे मरीजों को पता लगेगा कि किसका नंबर चल रहा है और अगला नंबर किसका आने वाला है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में लाइन व्यवस्था को सुचारू बनाना बेहद जरूरी हो गया था। टोकन सिस्टम से डॉक्टरों के पास पहुंचने वाले मरीजों की एक नियमानुसार सूची बनेगी। इससे ओपीडी में भीड़ नहीं बढ़ेगी और चिकित्सक बेहतर तरीके से मरीजों की जांच कर पाएंगे।
टोकन कैसे लेना है मरीजों को बताएगा स्टाफ
अस्पताल में भीड़ नियंत्रण और मरीज सुविधा बढ़ाने के लिए प्रशासन ने इसके साथ ही हर ओपीडी के बाहर नई कुर्सियां, मार्गदर्शिका बोर्ड और स्टाफ भी तैनात करने का निर्णय लिया है। शुरुआती कुछ दिनों तक स्टाफ मरीजों को यह बताने में मदद करेगा कि टोकन कैसे लेना है और कैसे डिस्प्ले बोर्ड पर अपनी बारी देखनी है। आने वाले समय में पर्ची काउंटर, दवा वितरण केंद्र और लैब सर्विसेज में भी इस तरह की डिजिटल टोकन व्यवस्था लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

टोकन सिस्टम लागू होने के बाद उम्मीद है कि मरीजों को ओपीडी में मिलने वाली सुविधा पहले से काफी बेहतर होगी। भीड़ कम होगी। लाइनों में खड़ा होकर इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। मरीज बिना किसी अफरा-तफरी के सुचारू रूप से इलाज करवा सकेंगे।
-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed