फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Patients are taking help from private hospitals, turnout is not being given in civil hospital

Jind News: मरीज ले रहे निजी अस्पतालों का सहारा, नागरिक अस्पताल में नहीं पड़ रहा नंबर

Fri, 08 Aug 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Patients are taking help from private hospitals, turnout is not being given in civil hospital
08जेएनडी26-नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे लोग। संवाद
जींद। आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों का भुगतान न होने के कारण लाभार्थियों का इलाज दूसरे दिन भी बंद रखा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर पड़ा। शहर में 19 निजी अस्पताल आयुष्मान के पैनल पर हैं।
विज्ञापन

वहीं जिन लोगों को ऑपरेशन की तारीख मिली थी उनके ऑपरेशन भी नहीं हुए। ऐसे में आमजन की सरकार से मांग है कि निजी चिकित्सक एसोसिएशन से बातचीत कर उनका भुगतान किया जाए व आयुष्मान कार्ड पर फिर से ऑपरेशन की सुविधा को शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में एक दिन में 10 से 12 सर्जरी ही हो सकती है। वहीं सभी निजी अस्पतालों में एक दिन की औसतन सर्जरी की संख्या 40 से 50 तक आ जाती है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों में ही सर्जरी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आयुष्मान के पैनल पर आने वाले निजी अस्पताल में ज्यादातर पित्त की थैली में पथरी, बच्चेदानी, मोतियाबिंद संबंधित मरीज सबसे ज्यादा ऑपरेशन करवाने के लिए जाते हैं। जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड हैं उनका निजी अस्पतालों में इलाज मुक्त हो जाता है। वहीं जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। निजी अस्पतालों में ऑपरेशन करवाने का इलाज काफी महंगा पड़ता है।
तीन-तीन साल तक नहीं हो रहा भुगतान
आईएमए के पूर्व प्रधान डॉ. सुशील मंगला ने बताया कि निजी अस्पताल संचालकों के साथ यह तय किया हुआ है कि आयुष्मान पर किए जाने वाले इलाज का भुगतान 15 दिन के अंदर सरकार करेगी लेकिन भुगतान तीन-तीन साल बाद भी नहीं हो पा रहा है। इसके बावजूद निजी अस्पतालों की ओर से मरीज का उपचार कर दिया जाता है।

सुविधा को कराया जा रहा उपलब्ध : सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि अस्पताल के पास जितनी सुविधाएं हैं वो सब मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पताल में चिकित्सक लगातार ओपीडी कर रहे हैं और जो सर्जरी के केस हैं प्रतिदिन की तरह उन्हें निपटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed