फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers will be able to go to Kurukshetra in half fare

आधे किराये में कुरुक्षेत्र जा सकेंगे यात्री

Mon, 21 Nov 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to go to Kurukshetra in half fare
जींद। कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहुंच कर अधिकाधिक लोग वहां के माहात्म्य की जानकारी ले सकें, इसके लिए रोडवेज ने कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को किराये में पचास फीसदी की छूट दी है। इसका लाभ कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले दस जिलों के यात्रियों को मिलेगा। इन जिलों के लोग आधे किराये में कुरुक्षेत्र जा सकेंगे। यह सुविधा छह दिसंबर तक रहेगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में जींद जिला भी आता है। ऐसे में जिले के लोग गीता महोत्सव में पहुंच कर वहां का न सिर्फ नजारा देख सकेंगे बल्कि इस पौराणिक स्थल का महत्व जान सकेंगे। कुरुक्षेत्र के लिए रोडवेज की बसें जींद, अलेवा, राजौंद, पुंडरी और ढांड होते हुए जाती हैं। जींद से कुरुक्षेत्र का किराया 120 रुपये है। ऐसे में जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों को केवल 60 रुपये ही किराया देना होगा। परिवहन विभाग का मुख्य उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव का आनंद उठा सकें। जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चार बसें चलती हैं, जिसमें पहली बस सुबह आठ बजे जींद बस स्टैंड से निकलती है। इसे बाद दूसरी बस सुबह 9.10, तीसरी बस सुबह 11015 और चौथी बस दोपहर एक बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए जाती है। ऐसे में जो लोग कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव का लाभ उठाना चाहते हैं, वे रोडवेज बसों से आधे किराये में यात्रा कर कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

बाक्स
अन्य जगह उतरने पर लगेगा निर्धारित किराया
जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों से ही आधा किराया लिया जाएगा। अगर कोई यात्री कुरुक्षेत्र से पहले किसी भी अन्य स्टापेज पर उतरेगा तो उससे निर्धारित किराया वसूला जाएगा। जींद से कुरुक्षेत्र के बीच दस से अधिक स्टाप आते हैं। अगर यात्री कुरुक्षेत्र से पहले किसी स्टापेज पर उतरेगा तो उसे आधा किराया की सुविधा नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
रोडवेज ने कुरुक्षेत्र की 48 कोस की परिधि में आने वाले दस जिलों के यात्रियों को यह सुविधा दी है। इन जिलों के यात्री पचास फीसदी किराया देकर कुरुक्षेत्र पहुंच सकते हैं और वहां गीता जयंती महोत्सव का आनंद उठा सकते हैं। यह सुविधा छह दिसंबर तक रहेगी। -अशोक कौशिक, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed