फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers should pay attention, Avadh-Assam Express will arrive late by 4 hours

Jind News: यात्रीगण ध्यान दें, 4 घंटे देरी से आएगी अवध-असम एक्सप्रेस

Fri, 09 Aug 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Passengers should pay attention, Avadh-Assam Express will arrive late by 4 hours
09जेएनडी09-रेलवे जंक्शन जींद का फोटो। संवाद
जींद। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन अगस्त में चार घंटे देरी से जींद जंक्शन पहुंचेगी। इन दिनों हापुड़ यार्ड में ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण ट्रेन चार घंटे की देरी से पहुंचेगी। इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि इस ट्रेन में सुबह काफी यात्री दिल्ली तथा रोहतक की तरफ जाते हैं।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे प्रबंधन ने लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस का शेड्यूल जारी किया है। इस ट्रेन को अगस्त और सितंबर के छह दिन लालगढ़ स्टेशन से देरी से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद-गाजियाबाद रेलखंड के मध्य हापुड़ यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इसके कारण यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे की गाड़ी अवध-असम एक्सप्रेस 15, 28 अगस्त, 4, 8, 11 और 16 सितंबर को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


दिल्ली-रोहतक जाने वाले यात्रियों को होगी दिक्कत

जींद और नरवाना जंक्शन से रोजाना काफी लोग सुबह के समय व्यापार के सिलसिले में रोहतक, बहादुरगढ़ और दिल्ली जाते हैं। उनके लिए अवध-असम एक्सप्रेस उपयुक्त है, क्योंकि यह ट्रेन सुबह चार बजे नरवाना जंक्शन पहुंचती है और उसके बाद 4 बजकर 27 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंच जाती है। इस ट्रेन में व्यापारी, कर्मचारी आवागमन करते हैं। इस ट्रेन में जाकर शाम तक लौट आते हैं। इसके बाद दिल्ली-जाखल पैसेंजर ट्रेन ही आती है, जोकि नरवाना 5 बजकर 22 मिनट पर नरवाना और 6 बजकर 1 मिनट पर जींद पहुंच जाती है, लेकिन यह पैसेंजर गाड़ी होने के चलते कर्मचारी या व्यापारी समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ यार्ड में ब्लॉक लेने के चलते अवध-असम एक्सप्रेस 15, 28 अगस्त, 4, 8, 11 और 16 सितंबर को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। -जसमेर कुंडू, स्टेशन अधीक्षक, जींद।

09जेएनडी09-रेलवे जंक्शन जींद का फोटो। संवाद

09जेएनडी09-रेलवे जंक्शन जींद का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed