Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Passengers on Jammu-Katra-bound buses increase during Navratri

Jind News: नवरात्र में जम्मू कटरा जाने वाली बस में बढ़े यात्री

Sat, 27 Sep 2025 08:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 27 Sep 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Passengers on Jammu-Katra-bound buses increase during Navratri
26जेएनडी08-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस। संवाद
जींद। नवरात्र में जींद से कटरा जाने वाली बस में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। पहले जहां 15 से 20 यात्री कटरा के लिए बस में जाते थे अब 35 से 40 यात्री सफर कर रहे हैं। पिछले दिनों पहाड़ों में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जींद से कटरा जाने वाली बस का संचालन बाधित हो रहा था। अगस्त के अंत में बस जालंधर से वापस लौट रही थी। स्थिति में सुधार हुआ तो बस को जम्मू तक भेजा जाने लगा। अब बस पहले की तरह कटरा तक जा रहीं हैं। यही कारण है नवरात्र में वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए यात्री जा रहे हैं।
विज्ञापन

आमतौर पर जींद से जम्मू कटरा के लिए बस सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर बस चलती है जो नरवाना, संगरूर व लुधियाना होते हुए करीब 13 घंटे में शाम सात बजे कटरा पहुंचती है।
विज्ञापन

जींद से कटरा की दूरी लगभग 575 किलोमीटर है। रोडवेज बस से कटरा जाने के लिए 750 रुपये किराया लगता है। यह बस कटरा में रात्रि ठहराव कर अगले दिन सुबह 5 बजे वाया पानीपत होकर दिल्ली के लिए वापसी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की मांग पर यह बस जनवरी माह में शुरू की गई थी। जम्मू कटरा के लिए बस चलाने को लेकर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक जींद को निर्देश दिए थे जिसके बाद जनवरी माह की शुरुआत में जींद से जम्मू कटरा के लिए बस शुरू की गई थी।
कटरा में माता वैष्णो देवी का मंदिर है। इस मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है। ऐसे में काफी संख्या में श्रद्धालु यहां से कटरा दर्शन के लिए जाते हैं।

---------
जींद से कटरा के लिए रोडवेज बस चलती है। कटरा में माता वैष्णो देवी का मंदिर है। नवरात्र में काफी संख्या में यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐेसे में इन दिनों कटरा जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। रोडवेज अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
-जसमेर खटकड़, डीआई बस स्टैंड जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed