फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   passengers kept wandering from the roadways bus that went to pms programe

Jind News: पीएम के कार्यक्रम में गईं रोडवेज बसें, यात्री भटकते रहे यात्री

Tue, 12 Mar 2024 11:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
passengers kept wandering from the roadways bus that went to pms programe
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस वे के उद्घाटन कार्यक्रम के कारण रोडवेज डिपो का शेड्यूल बिगड़ गया। जिले से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए 100 बसें भेजी गई थीं। इससे डिपो के पास रूटों पर भेजने के लिए सोमवार को बसें नहीं नहीं। इससे कई रूट पर बस नहीं चलीं। बस नहीं मिलने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर लोकल रूटों के अलावा दिल्ली, गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी और कैथल पर बसें नहीं चल पाईं। सुबह लंबे रूट पर चलने वाली 30 से अधिक टाइम मिस रहे। इसमें चंडीगढ़, गुरुग्राम, दिल्ली, पटियाला, हरिद्वार, यमुनानगर, जयपुर व मथुरा जैसे रूट शामिल रहे।
विज्ञापन

सुबह 4 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़, 5 बजकर 50 मिनट पर पौंटा साहिब, साढ़े पांच बजे गुरुग्राम, सालासर व श्रीगंगानगर भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की गई। दिन के समय 5 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़, 7 बजकर 30 मिनट पर यमुनानगर, 7 बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़, 9 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़, 10 बजकर 50 मिनट पर चंडीगढ़, 12 बजे चंडीगढ़, 6 बजे डबवाली, 5 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली, 6 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली, 11 बजकर 40 मिनट पर गुरुग्राम, 5 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली, 10 बजकर 40 मिनट पर भिवानी, 5 बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार, 6 बजकर 20 मिनट पर हरिद्वार, 7 बजकर 55 हरिद्वार, 9 बजकर 25 मिनट पर हरिद्वार, 6 बजकर 10 मिनट पर रोहतक जाने वाली रोडवेज बस रद्द रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद जैसे ही स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों की छुट्टी हुई तो बस स्टैंड में यात्रियों की संख्या बढ़ गई। ऐसे में रोडवेज कर्मचारियों को यात्रियों के लिए बस उपलब्ध करवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पिछले दिनों डिपो में आई 11 नई बसों की पासिंग अभी नहीं हुई है। वहीं 20 बस किसान आंदोलन के चलते पुलिसकर्मियों के लिए लगा रखी हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए डिपो में केवल 69 बस ही उपलब्ध रहीं। हांसी, पानीपत, असंध, नरवाना जैसे रूटों पर परिवहन समिति की बसों के चलने से यात्रियों को राहत मिली, लेकिन गुरुग्राम में बसों के जाने से पूरा दिन यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई रूटों पर नहीं मिलीं बसें

यात्रियों को कई रूटों पर रोडवेज सेवा मुहैया नहीं हो पाई। ऐसे में यात्री बसों के इंतजार में बैठे रहे। सोमवार को भिवानी, रोहतक, कैथल, हिसार, गुरुग्राम रूट पर रोडवेज बसें न के बराबर चलीं। हालांकि असंध, गोहाना, बरवाला, हांसी, नरवाना जैसे रूट पर परिवहन समिति की बसों ने परमिट होने के चलते यात्रियों को काफी राहत दिलाई। वहीं जिन रूटों पर परिवहन समिति की बसें नहीं थी उनके यात्रियों को भारी परेशानी हुई। काफी इंतजार करने के बाद निजी वाहन से अपने गंतव्य तक जाना पड़ा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्सप्रेस वे उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर गुरुग्राम में डिपो से 100 बसें मांगी गई थीं, जो रविवार को शाम तक लौटी हैं। बसों की कमी से रविवार और सोमवार को यात्रियों को परेशानी हुई। मंगलवार से सुचारु रूप से सभी बसों का संचालन किया जाएगा। -जसमेर खटकड़, डीआई, रोडवेज डिपो जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed