{"_id":"68a61c61ead5a676be0a400a","slug":"passengers-are-liking-ac-buses-numbers-are-increasing-jind-news-c-199-1-jnd1002-139576-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसी बसें यात्रियों को आ रही रास, बढ़ने लगी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसी बसें यात्रियों को आ रही रास, बढ़ने लगी संख्या
Thu, 21 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी11-एसी बस में सफर करते हुए यात्री। संवाद
जींद। पिछले दिनों जींद डिपो को मिली पांच एसी बसें यात्रियों को रास आ रही हैं। शुरुआत में पहले दिन सभी बसों में 20 से 25 यात्री गए थे जिनकी संख्या में अब इजाफा हुआ है। चंडीगढ़ व गुरुग्राम रूट पर चल रही एसी बसों में अब 40 से 50 यात्री हर रोज सफर कर रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस से पहले जींद डिपो में परिवहन विभाग की ओर से पांच नई एसी बस भेजी गई थी जिन्हें 16 अगस्त को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा व रोडवेज जींद डिपो महाप्रबंधक राहुल जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
पांच में से तीन बस चंडीगढ़ और दो बस गुरुग्राम रूट पर चल रही हैं। हालांकि साधारण बसों की अपेक्षा एसी बसों में यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ रहा है लेकिन गर्मी के उमस भरे मौसम को देखते हुए एसी बस यात्रियों को खूब रास आ रही हैं। जींद से गुरुग्राम साधारण रोडवेज बस में किराया 160 रुपये है तो वहीं एसी बस में 250 रुपये किराया लगता है।
विज्ञापन
जींद से चंडीगढ़ का साधारण बस का किराया 245 रुपये है जबकि एसी बस में यात्री को 340 रुपये किराया देना होगा। इसी रूट पर जींद से नगूरां के साधारण बस में 25 रुपये और एसी बस में 40 रुपये किराया लगता है। इसी तरह जींद से कैथल के साधारण बस में 65 रुपये लगते हैं लेकिन एसी बस में 105 रुपए लगेंगे। जींद से रोहतक के लिए 115 रुपये किराया लगेगा।
वर्जन
16 अगस्त को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा और महाप्रबंधक राहुल जैन ने पांच एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पहले दिन 20 से 25 यात्रियों ने बसों में सफर किया था लेकिन अब धीरे-धीरे एसी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। डिपो का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके।
-- जसमेर खटकड़, डीआई जींद बस स्टैंड