{"_id":"68ebf2c86ea673120d0544b0","slug":"passenger-tax-on-buses-should-be-waived-dr-kulbhushan-jind-news-c-199-1-jnd1010-142382-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों पर लगे पैसेंजर टैक्स को किया जाए माफ : डाॅ. कुलभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों पर लगे पैसेंजर टैक्स को किया जाए माफ : डाॅ. कुलभूषण
Sun, 12 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी11: निजी स्कूल संचालकों को संबोधित करता वक्ता । स्रोत संस्था
अलेवा। फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक रविवार को नगूरां गांव में हुई। इस दौरान प्राइवेट स्कूलों के सामने आ रही समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान त्रिलोक भारद्वाज ने की।
डाॅ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार निजी स्कूलों पर आए दिन ज्यादती कर रही है और नए-नए फरमान सौंप रही है।
इससे सभी निजी स्कूल संचालक एकता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि एकता से ही सरकार की नीतियों का विरोध किया जा सकता है।
सरकार को चाहिए कि सोसाइटी पर लगा जुर्माना माफ किया जाए और पोर्टल को खोला जाए। बसों पर लगे पैसेंजर टैक्स को माफ किया जाए। स्कूल बसों की समयावधि पांच वर्ष की जाए। चिराग और आरटीई के अलावा 134ए के तहत बकाया पैसों का भुगतान किया जाए। प्राइवेट स्कूल का उसी गांव में सेंटर दिया जाए जहां स्कूल चला हुआ है।
इस मौके पर हरियाणा उप प्रधान जितेंद्र ढांढा, ब्लाॅक जींद प्रधान राजेश पहल, अलेवा ब्लाक प्रधान होशियार सिंह चहल, उचाना ब्लाॅक प्रधान साधुराम, नरवाना ब्लाॅक प्रधान सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।