फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parent-teacher communication can increase students' performance: Dr. Sunil

छात्रों के प्रदर्शन को बढ़ा सकता है अभिभावक-शिक्षक संचार : डॉ. सुनील

Sat, 13 Apr 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Parent-teacher communication can increase students' performance: Dr. Sunil
12जेएनडी31-सीआरएसयू में बैठक के दौरान बच्चे, स्टाफ और अभिभावक। स्रोत संस्थान
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


डॉ. सुनील फोगाट ने कहा कि छात्र, पिता और शिक्षक के बीच संचार छात्रों के प्रदर्शन को बढ़ा सकता है। इससे छात्रों को अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलती है। इस प्रकार का आयोजन न केवल छात्रों के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है, बल्कि विभाग की प्रगति में भी सहायक है। अभिभावकों का कहना था कि उनके बच्चों में विधि विभाग में आने के बाद काफी बदलाव आया है। वह काफी जिम्मेदार एवं बुद्धिमान हो गए हैं। अपनी समस्याओं का समाधान स्वयं करने लगे हैं। विधि विभाग के सभी शिक्षकों ने उनको उनके भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की सलाह दी। कानून विभाग से उन्हें जो ज्ञान प्राप्त होगा उससे उन्हें भावी जीवन में प्रगति और सफलता मिलेगी। इस अवसर पर डॉ. प्रीति, डॉ. सुदेश, डॉ. सविता, डॉ. संदीप, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. पारुल, डॉ. अमनदीप, एडवोकेट देशराज सरोहा, डॉ. नीरज, डॉ. अंकित, डॉ. निधि, आशीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed