{"_id":"654fc6fd7bfe187ee503f24b","slug":"para-asian-games-medal-winner-kokila-will-reach-village-today-jind-news-c-199-1-jnd1001-8656-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पैरा एशियन गेम्स में पदक विजेता कोकिला आज पहुंचेंगी गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पैरा एशियन गेम्स में पदक विजेता कोकिला आज पहुंचेंगी गांव
Sat, 11 Nov 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
जूडो खिलाड़ी कोकिला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। चीन में हुए पैरा एशियन गेम्स के जूडो में कांस्य पदक जीतने वाली कोकिला कौशिक 12 नवंबर को अपने पैतृक गांव कहसून पहुंचेंगी। 23 अक्तूबर को पैरा एशियन गेम्स में जूडो खेल में कोकिला ने कांस्य पदक जीता था। कोकिला पहली भारतीय जूडो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एशियाई पैरा खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। पांच साल में कोकिला अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं।
इसस पहले वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार छह स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बेटी ने गांव का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। कोकिला का परिवार पहले गांव में रहता था, लेकिन उनके पिता कृष्ण कौशिक की प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति होने के बाद वह परिवार सहित करीब छह साल से हिसार में रह रहे हैं। कृष्ण कौशिक ने बताया कि उनकी बेटी ने कांस्य पदक जीता, लेकिन उन्हें स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी।