{"_id":"c6e72c56a99980ba6fc15f84742b65c4","slug":"pandu-pindara-village-dharmsthli-words-modi-conducted-arrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मस्थली गांव पांडू पिंडारा में मोदी ने चलाए शब्द बाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मस्थली गांव पांडू पिंडारा में मोदी ने चलाए शब्द बाण
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 11 Oct 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना कांच के ऐनक ने हरियाणा की जनता को अंधा बना दिया है। लोगों की जमीन पर कब्जा करने की, जिस पार्टी की फितरत रही हो वह सत्ता में आने के सपने देख रही है। यह शब्द बाण प्राधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मस्थली गांव पांडू पिंडारा की धरती पर इनेलो को निशाना बनाते हुए चलाए।
वह यहां भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने इनेलो का नाम लिए बगैर कहा कि हरियाणा की जनता ने गुंडागर्दी से छुटकारा पाने के लिए भाजपा की तरफ रुख कर दिया है। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार के द्वारा किसानों पर हुए कंडेला कांड को प्रदेश की जनता भुला नहीं पाएगी। प्रदेश को लूटने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। हरियाणा का किसान बंगला, गाड़ी की इच्छा नहीं करता बल्कि बिजली और पानी की मांग कर रहा है। अगर हरियाणा के किसानों को बिजली, पानी मिल जाए तो खेतों में सोना उगा सकते हैं।
‘एक बार गले लगाकर देखो ब्याज समेत चुकता कर दूंगा’
जनता से आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बार भाजपा को गले लगाकर देखों, उसे ब्याज समेत चुकता कर दूंगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाएगी और हर सर्वें मे भाजपा नंबर वन पर आ रही है। हरियाणा में भाजपा की जीत की राह जींद से होकर निकलेगी। उन्होंने कहा कि रैली में की भीड़ ने यह तय कर दिया कि आने वाला समय भाजपा का है। 25 साल से हरियाणा पर इनेलो व कांग्रेस शासन कर रही है। दोनों ही चोर-चोर मसौरे भाई हैं।
विज्ञापन
परिवारवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति से छुटकारा पाने के लिए जनता ने हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। केंद्र में भाजपा की सरकार ने मेक इंडिया का नारा दिया है। अमेरिका, जापान व चीन ने भारत में निवेश करने के लिए कहा है। निवेश बढ़ने के साथ ही देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुल जाएंगे। हरियाणा में कांग्रेस सरकार के दस साल के शासन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में विकास ठप पड़ गया है। पहले हरियाणा के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ता था, लेकिन अब युवाओं को रोजगार नहीं मिलने के चलते दूसरे राज्यों की तरफ रुख करना पड़ रहा है।
मोदी ने खाप सरदारो को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रैली में खापों को भी रिझाने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत रैली में उपस्थित लोगों को नमस्कार के साथ किया और बाद में विभिन्न खापों के सरदारों तथा प्रतिनिधियों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने चुनावी दौर में खापों के दिल को जीतने का प्रयास किया। हालांकि जींद हलके में कंडेला खाप ने अपना खुद का उम्मीदवार उतार रखा है। ऐसे में देखना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खापों के दिलों में कितनी जगह बना पाएंगे।
हरियाणा का लिंगानुपात सबसे खराब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। हरियाणा में 1000 लड़कों के पीछे 875 लड़कियों का अनुपात है। यह प्रकृति का कारण नहीं, बल्कि इसका कारण भ्रूण हत्या है। शर्मनाक बात है कि लड़कियों को गर्भ में ही मारा जा रहा है। देश के 15 जिलों का लिंगानुपात सबसे कम है। देश के इन 15 जिलों में से 9 जिले अकेले हरियाणा के हैं।
हरियाणा की जनता को इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा। भाजपा ने हमेशा ही महिलाओं को मान सम्मान दिया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में सभी दलों से ज्यादा भाजपा ने महिलाओं को टिकट दिया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट में 25 प्रतिशत महिलाओं की भागेदारी है।