{"_id":"278292e726c528c242fda9da6eaa180e","slug":"panchyat-chunav-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलेहड़ा में सर्वसम्मति से बनी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलेहड़ा में सर्वसम्मति से बनी पंचायत
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव सुलेहड़ा में सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के अनुसार नामांकन के अंतिम दिन सरपंच और 11 पंच पद भरने के लिए एक-एक नामांकन किया गया। इसके बाद पूरी पंचायत सर्वसम्मति से चुनने का रास्ता साफ हो गया। गत सप्ताह गांव में पंचायत करके सर्वसम्मति से पंचायत बनाने के प्रयास किए गए थे, जो आज पूरे हो गए। गांव में लड़ाई झगड़े से बचने के लिए यह फैसला लिया गया।
नामांकन के अंतिम दिन सुलेहड़ा गांव में सरपंच पद के लिए दसवीं पास मनिता व पंचों के लिए बलराज, नरेश देवी, रजिंद्र कौर, वीरेंद्र सिंह, मास्टर किताब सिंह, सुमन देवी, रणबीर, राजबाला, गुरुनाम, गीता व अमर सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार सर्वसम्मति से बनी पंचायत को 11 लाख रुपये देती है, जिससे गांव में विकास कराया जाएगा। सर्वसम्मति से भाईचारे के साथ शिक्षा का संदेश भी समाज में गया है कि महिलाओं के लिए भी शिक्षा उतनी ही जरूरी है, जितनी पुरुषों के लिए।
विज्ञापन
हरियाणवी गीतों पर नाची महिलाएं :-
मनिता के सरपंच बनने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल रहा। ग्रामीण महिलाओं ने हरियाणवी गीतों पर नृत्य कर खुशी मनाई। महिलाओं ने कहा कि उनकी मनिता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ सरपंच पद की शपथ लेगी। सर्वसम्मति से पंचायत चुनने की खुशी में महिलाएं जमकर नाची। महिलाओं ने कहा कि इससे पहले किसी भी चुनाव में उन्हें ऐसा अवसर प्राप्त नहीं हुआ। पहले चुनावों में गांव में तनाव देखने को मिलता था।
म्हारा गांव-म्हारी बहू सरपंच :-
सुलहेड़ा गांव में पंचायत को लेकर दो गुट थे और उनमें तनाव रहता था, लेकिन सोमवार गांव के स्कूल में दोनों पक्षों के लोगों हाथ मिलाकर कहा कि म्हारा गांव म्हारी बहू सरपंच, बहू म्हारी लाज रखैगी, बदले में हम बहू की गैल्या रहेंगे। इब मारे छोरे की बहू म्हारे पूरे गांम का विकास कराएगी।
बेटी बचाओ और शिक्षा पर होगा विशेष ध्यान:-
निर्विरोध चुनी गई महिला सरपंच मनिता ने विशेष तौर पर बेटी बचाने के साथ-साथ महिला शिक्षा पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देकर बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।