फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   panchayat chunav

दो खंडों में 12वीं पास 14 बने चौधरी

Tue, 12 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Tue, 12 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
प्रदेश सरकार द्वारा गांवों की सरकार के लिए तय की गई शिक्षा की शर्त के बावजूद जींद और सफीदों खंडों के 111 गांवों में से महज 11 गांवों के सरपंच उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। 11 सरपंच स्नातक या इससे ऊपर शिक्षित हैं। इनमें से
विज्ञापन

पांच महिलाएं और छह पुरुष हैं।
जींद खंड के हैबतपुर गांव में कश्मीरो देवी, जाजवान की सविता, झांझखुर्द के सतीश, ललित खेड़ा के वेदपाल और रामराये खेड़ा के सुखविंद्र सिंह स्नातक हैं। वहीं सफीदों खंड में छह उम्मीदवार स्नातक और इससे अधिक शिक्षित हैं। इनमें बरोद की पूनम, भुसलाना के रणबीर सिंह, रामनगर की सरपंच संतोषी, सिंघाना के सुरेंद्र, सिंघपुरा की लक्षमी सैनी और सिवाना माल के सरपंच भूपेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


12वीं पास सरपंच
जिले के दोनों खंडों में कुल 14 सरपंच 12वीं पास बने हैं। इनमें से अमरहेड़ी की सुमन, भैरोखेड़ा के रविंद्र कुमार, बीबीपुर की दीपिका, बिशनपुरा की विनोद कुमारी, बराह खुर्द के रोहताश कुमार, घिमाना की ममता, गोविंदपुरा के सुरेश यादव, खरकरामजी की कविता, राजपुरा के जगबी सिंह, श्रीराग खेड़ा के विरेंद्र कुमार, हरिगढ़ा के जितेंद्र, हाट के विरेंद्र सिंह, जयपुर के सतीश कुमार और टिटोखेड़ी के ओमप्रकाश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित जाति का नहीं स्नातक सरपंच
दोनों खंडों में बेशक 11 सरपंच स्नातक बने हैं, लेकिन कोई भी अनुसूचित जाति का उम्मीदवार 12वीं से अधिक शिक्षित नहीं है। अनुसूचित जाति के कुल पांच सरपंच 12वीं पास और दस सरपंच दसवीं पास हैं।


पांचवीं पास नहीं आठवीं पास महज 17
नवनिर्वाचित सरपंचों में सर्वाधिक संख्या दसवीं पास की है। दो खंडों में चुने गए कुल 111 सरपंचों में से 40 महिला हैं। दसवीं पास 69 सरपंच चुने गए हैं, जबकि आठवीं पास महज 17 हैं। इनमें से 15 महिला और दो पुरुष हैं। जबकि पांचवीं पास कोई सरपंच नहीं है। नवनिर्वाचित सरपंचों में से 21 अनुसूचित जाति के हैं। जिनमें से नौ अनुसूचित जाति महिला वर्ग से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed