फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy will be weighed in a better way, there will be no squabble

सही तरीके से होगी धान की तोल, नहीं रहेगा झोल

Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be weighed in a better way, there will be no squabble
मंडी में शेड के नीचे कांटों व बट्टों की जांच करने आई मापतौल विभाग की टीम। - फोटो : Jind
जींद। अनाज मंडी में धान के तोल में झोल नहीं हो इसके लिए माप-तोल विभाग की टीम ने सोमवार को मंडी में शेड के नीचे शिविर लगाकर मंडी के आढ़तियों के कांटे और बट्टों की जांच की। इसके बाद सभी बट्टों पर सत्यापन की मोहर लगाकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

माप-तोल विभाग की टीम ने पिछले कई दिन पहले मंडी के 100 आढ़तियों को अपने कांटे व बट्टों की जांच करवाने के लिए नोटिस भेजा था, ताकि धान के सीजन में किसानों के साथ गड़बड़ी व बट्टों द्वारा हेराफेरी नहीं की जा सके। नोटिस भेजने के बाद सोमवार को मंडी में शेड के नीचे शिविर लगाकर मंडी के आढ़तियों के कांटे और बट्टों की जांच कर इन पर सत्यापन की मोहर लगाई गई। इसमें जिन बट्टों में मामूली भी वजन में अंतर मिला। उनका वजन मौके पर ही ठीक करवाया गया। सोमवार शाम तक मंडी में 90 आढ़तियों के कांटे व बट्टों की जांच की गई। इसके अलावा माप-तोल विभाग के इंस्पेक्टर नवनीत ढुल ने बताया कि वह मंडी में आढ़तियों के कांटों की जांच करने के लिए समय-समय पर शिविर लगाएंगे। अब धान खरीद का सीजन शुरू हो चुका है। इससे पहले ही सभी आढ़तियों के बट्टों व कांटों की जांच का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई किसान फिर भी उनको आढ़तियों के कांटों व बट्टों की जांच के लिए सूचना देगा तो वह दोबारा भी जांच करेंगे, ताकि मंडी में किसानों को धान बेचते समय किसी प्रकार की शंका नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed