फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy was not sold on the first day of purchase, cited for lack of moisture and cleanliness in the market

धान खरीद के पहले दिन नहीं बिकी मंडी में धान, नमी व सफाई नहीं होने का दिया हवाला

Sun, 02 Oct 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy was not sold on the first day of purchase, cited for lack of moisture and cleanliness in the market
शहर की रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में पहले दिन पीआर धान की सरकारी खरीद नहीं हुई। जिसके चलते मंडी में पहले दिन धान का एक भी दाना नहीं बिका। इसके अलावा धान की अन्य किस्म को प्राइवेट एजेंसियां खरीद रही हैं। वहीं बाजरे की 50 किंव्टल खरीद हुई।
विज्ञापन

प्रदेश में पीआर धान की खरीद शनिवार से शुरू हो गई है। अनाज मंडी में किसान धान लेकर पहुंचे। जींद की अनाजमंडी में देर सायं तक लगभग 120 क्विंटल पीआर धान पहुंची जिसकी खरीद नहीं हुई। किसान को धान की सफाई नहीं होने का हवाला दिया गया। जिसके चलते अब मंडी में किसान को सोमवार तक खरीद का इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा धान की अन्य किस्म की खरीद प्रक्रिया मंडी में सुचारु रुप से चल रही है। मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार ने कहा कि मंडी में धान खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हैं। किसानों को किसी प्रकारी की परेशानी मंडी में धान खरीद में नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धान को किसान सुखाकर लाएं ताकि मंडी में आते ही किसान की धान की खरीद की जा सके।
विज्ञापन

कंडम शेडों को गिराने का काम शुरू, किसानों को होगी परेशानी
मंडी में कंडम शेडों को गिराने का काम शुरू किया है जिसके चलते नई अनाज मंडी में लगे दो शेडों को उखाड़ने का काम चल रहा है। इन शेडों के उखाड़ने से इन दिनों होने वाली बारिश में न तो किसानों को मंडी में धान उतारने के लिए शेड उपलब्ध होंगे और न ही आढ़तियों को धान को भीगने से बचाने के लिए कोई सहारा बचेगा। इन दोनों शेडों को अगस्त माह में कंडम घोषित किया था लेकिन उनको धान का सीजन शुरू होने से पहले हटाकर नए नहीं लगवाए गए। अब मंडी में शेड नहीं होने के कारण किसानों के लिए बड़ी सिरदर्दी पैदा होगी। इसके लिए मंडी प्रशासन को नए शेड लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ेगा। जिसमें लंबा समय लग सकता है। अब किसानों को मंडी में धान समेत अन्य फसल के भीगने का भी डर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed