फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Paddy residue burnt in Jind and Narwana area, case filed against 3, 2 arrested

Jind News: जींद और नरवाना क्षेत्र में जले धान के अवशेष, 3 पर केस, 2 गिरफ्तार

Mon, 25 Nov 2024 08:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Paddy residue burnt in Jind and Narwana area, case filed against 3, 2 arrested
जींद। जिले में नरवाना और जींद क्षेत्र में चार जगह धान के अवशेष जलाए गए। पुलिस ने इन मामलों में तीन किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के सुपरवाइजर ईशान ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को ढाकल गांव में धान के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। इस पर उनकी टीम मौके पर पहुंची तो ढाकल निवासी सत्यनारायण के खेत में धान के अवशेष जलाए हुए थे। इसके अलावा दूसरे मामला भी ढाकल गांव से है। गांव के ही सत्यनारायण नामक दूसरे व्यक्ति के खेत में भी धान के अवशेष जलाए जा रहे थे। इसके बाद 23 नवंबर को दोबारा फिर ढाकल गांव में धान के अवशेष जलाने की सूचना मिली। जांच करने के लिए टीम पहुंची तो सत्यनारायण के खेत में दोबारा फिर धान के अवशेषों में आग लगाई हुई थी। इन तीनों मामलों में दो किसानों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा जींद क्षेत्र में सुपरवाइजर मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 नवंबर को खोखरी गांव के खेतों में धान के अवशेष जलाए जा रहे हैं। इस पर टीम ने मौके पर जाकर देखा तो खोखरी गांव के कुलदीप के खेतों में धान के अवशेष जलाए जा रहे थे। सदर थाना पुलिस ने कुलदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दो किसानों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने धान के अवशेष जलाने के आरोप में दो किसानों को गिरफ्तार किया है। उनको अदालत में पेश कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है।

सदर थाना नरवाना ने राजगढ़ ढोबी निवासी नवजीत उर्फ मियां को गिरफ्तार किया है। गढ़ी थाना पुलिस ने इसके खिलाफ 13 नवंबर को धान के अवशेष जलाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। वहीं सदर थाना जींद पुलिस ने शाहपुर गांव निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है, उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया है। सुनील के खिलाफ 21 नवंबर को सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed