{"_id":"672e5fc0817c34301a031554","slug":"paddy-has-not-been-lifted-for-a-month-jind-news-c-199-1-sroh1007-125399-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एक महीने से नहीं हुआ धान का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एक महीने से नहीं हुआ धान का उठान
Sat, 09 Nov 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी24 : धान का उठान नहीं होने की समस्या लेकर डीसी से मिलने पहुंचे आढ़ती। संवाद
जींद। नई अनाज मंडी में पिछले महीने खरीदे गए 14 हजार क्विंटल पीआर धान का उठान एक महीने के बाद भी नहीं हुआ है। मंडी के आढ़तियों से लेकर किसानों को भारी दिक्कत हो रही है। परेशान आढ़ती अपनी समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा से मिले।
उन्होंने डीसी से गुहार लगाई कि मंडी में महीनेभर से पड़े पीआर धान का उठान करवाया जाए। डीसी ने आढ़तियों को समस्या का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। नई अनाज मंडी में इन दिनों धान की आवक जोरों पर है। मंडी में धान डालने के लिए जगह नहीं बची है। ऐसे में मंडी में सरकारी खरीद एजेंसी हैफेड की तरफ से खरीदे गए 14 हजार क्विंटल से ज्यादा धान का उठान नहीं होना आढ़तियों और किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है । हैफेड ने 11, 16 और 21 अक्तूबर को मंडी में पीआर किस्म का 14 हजार क्विंटल धान खरीदा था। इसका उठान आज तक नहीं हुआ है। इस कारण मंडी में धान डालने के लिए जगह नहीं बची है। जिन आढ़तियों के माध्यम से हैफेड ने यह धान खरीदा था, वह किसान आढ़तियों के चक्कर काट रहे हैं। किसानों के पैसे का भुगतान हैफेड को करना है। पैसे नहीं मिलने से किसानों को दिक्कत हो रही है।
डीसी से मिले फूडग्रेन डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी
फूड ग्रेन डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुशील सिहाग के नेतृत्व में आढ़ती सत्यनारायण जैन, सुरेश रेढू, जगदीश भारद्वाज अजीत ढांडा समेत कई आढ़ती डीसी से मिले आढ़तियों ने कहा कि इस धान का उठान नहीं होने से मंडी में जगह नहीं बची है। दूसरा किसान अपने पैसे के लिए आढ़तियों पर दबाव बना रहे हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने फूड ग्रेन डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का एक-दो दिन में समाधान हो जाएगा।