फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Overcome accused of raping two kidnapped

अपहरण कर दुष्कर्म करने के दो आरोपी काबू

Wed, 05 Nov 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 05 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
नरवाना में पढ़ने के लिए गई जेबीटी की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने, बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देने, एससी एसटी एक्ट तथा छह पास्को के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



नरवाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 17 जुलाई को उसकी बेटी पढ़ने के लिए गई थी लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी। छात्रा के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नरवाना पुलिस ने 18 जुलाई को गांव सुदकैन खुर्द निवासी अनिल तथा गांव खरल निवासी विक्रम के खिलाफ बहला फुसलाकर छात्रा को भगा ले जाने तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर 20 जुलाई को छात्रा को जींद बस अड्डे से बरामद किया था। सहयोग करने के लिए गांव सुदकैन निवासी अनिल को भी गिरफ्तार किया गया था। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि गांव लितानी हिसार निवासी नवदीप तथा गांव हजवाना पुंडरी कैथल निवासी मक्खन ने उसका अपहरण कर उसे शिमला ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे जींद बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाया जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ-साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कार्रवाई करते हुए मक्खन तथा नवदीप को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed