फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Over the course of 15 years, Kavita transformed her home into a lush green garden.

Jind News: कविता ने 15 वर्षों में घर को बना दिया हरी-भरी बगिया

Mon, 20 Apr 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Over the course of 15 years, Kavita transformed her home into a lush green garden.
19जेएनडी26: स्कीम नंबर पांच निवासी कविता घर में लगाई बगिया की देखभाल करते हुए। संवाद
जींद।
विज्ञापन

प्रकृति के प्रति गहरा प्रेम और समर्पण का सुंदर उदाहरण हैं स्कीम नंबर पांच निवासी कविता, जिन्होंने अपने घर को 15 वर्षों में हरी-भरी बगिया में बदल दिया है।
सास से मिली प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने न केवल घर को फूलों और पौधों से सजाया बल्कि औषधीय पौधों को भी अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बना लिया है।
विज्ञापन

कविता के घर में 50 से अधिक पौधे लगे हैं। इनमें गुलाब, गेंदा, मोगरा, तुलसी, एलोवेरा पौधे शामिल हैं। ये पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता बताती हैं कि उन्हें पौधे लगाने का शौक अपनी सास से मिला। उन्होंने ही शुरुआत में पौधों की देखभाल करना सिखाया जो धीरे-धीरे एक जुनून में बदल गया। आज कविता खुद अपने अनुभव के आधार पर पौधों की देखरेख करती हैं और नए पौधे लगाने के लिए हमेशा उत्साहित रहती हैं।
वह रोज सुबह पौधों को पानी देती हैं, उनकी सफाई करती हैं। उनका मानना है कि पौधों की नियमित देखभाल ही उन्हें स्वस्थ और आकर्षक बनाए रखती है। कविता औषधीय पौधों का उपयोग घरेलू उपचार में भी करती हैं।

कविता की यह बगिया न केवल उनके घर को सुंदर बनाती है बल्कि आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण और पौधों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा देती है। कविता से प्रेरणा लेकर उनके आसपास व उनकी कई दोस्त महिलाओं ने भी घर में बगिया सजाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed