{"_id":"69a09333cb9aa9df940f903a","slug":"over-400-youngsters-appeared-for-trials-for-the-tennis-cricket-league-jind-news-c-199-1-jnd1010-149142-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: टेनिस क्रिकेट लीग के लिए 400 से ज्यादा युवाओं ने दी ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: टेनिस क्रिकेट लीग के लिए 400 से ज्यादा युवाओं ने दी ट्रायल
Fri, 27 Feb 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी35: टेनिस क्रिकेट को लेकर बातचीत करते खिलाड़ी। स्रोत खिलाड़ी।
जींद। आईपीएल की तर्ज पर हरियाणा में टेनिस क्रिकेट लीग को लेकर पिंडारा के पास रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी में ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें जींद, कैथल के 400 से ज्यादा बच्चों ने ट्रायल दी। जल्द ही ट्रायल का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग के संस्थापक शक्ति गिल, सहसंस्थापक सुरेंद्र पूनिया, सोमवीर बिसला ने बताया कि ट्रायल के दौरान युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन 272 बच्चों ने और दूसरे दिन 100 से ज्यादा बच्चे ट्रायल के लिए पहुंचे। गिल ने कहा कि नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर क्रिकेट खेलने की चाह रखने वालों के लिए यह शानदार मौका है क्योंकि एचटीसीएल की टीम बनाकर श्रेष्ठ खिलाड़ियों को दुबई में भी खेलने का मौका मिल सकता है।
आयोजकों ने बताया कि यह लीग देश भर के युवाओं को मौका देगी। इसके लिए अलग- अलग जिलों में ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जींद और कैथल जिलों का हो चुका है। अब दो-दो जिलों की एक साथ ट्रायल ली जाएगी। इसके तहत कुल 12 टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा और इन टीमों को आईपीएल की तरह ही अलग- अलग फ्रेंचाइजी खरीदेंगी।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को बोली लगा कर अपनी टीम में शामिल किया जाएगा। हर खिलाड़ी के लिए बेस प्राइज 25 हजार रुपए तय किया गया है। मैन ऑफ द मैच को 50 हजार रुपए तक का नकद इनाम तो वहीं मैन ऑफ द सीरिज को बड़ी गाड़ी मिलेगी। मैच के दौरान शक्ति गिल खिलाड़ियों से रूबरू हुए और उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर इंटरनेशनल ब्लू जर्सी सदभावना ट्राफी खिलाड़ी कृष्ण मलिक, आईसीएल के पूर्व खिलाड़ी आशीष कौशिक और एनआईएस कोच रमन चयनकर्ता रहे।
बाक्स
दर्शकों के बीच बॉल गिरी तो छह की बजाय मिलेंगे आठ रन
हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग के संस्थापक शक्ति गिल ने बताया कि ट्रायल के बाद चयन होगा और लीग के मैचों में अगर बैट्समैन बॉल को बाउंड्री लाइन के पार दर्शकों के बीच भेजता है तो उसे छह की बजाय 8 रन मिलेंगे। वहीं हर मैच में एक-एक ओवर बॉल पर टेप लगाकर खिलाया जाएगा। लीग का आयोजन मई-जून में होने की संभावना है। लीग में तीन करोड़ रुपए इनाम रखे गए हैं। इसमें खिलाड़ी की मैच फीस, मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरिज के ईनाम शामिल हैं।