{"_id":"698a22d296320b7122040c4f","slug":"out-of-253-candidates-at-iti-134-were-selected-jind-news-c-199-1-jnd1010-148273-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई में 253 में से 134 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई में 253 में से 134 अभ्यर्थियों का चयन
विज्ञापन
09जेएनडी29: अप्रेंटिसशिप सह रोजगार मेले में साक्षात्कार करते हुए कंपनी प्रतिनिधि। संवाद।
नरवाना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप सह रोजगार मेला संपन्न हुआ। मेले में देश की 30 नामी कंपनियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए।
इस दौरान युवाओं में रोजगार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रोजगार मेले में कुल 253 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया जिनमें से विभिन्न कंपनियों की ओर से 134 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए, जिससे चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद जींद की चेयरपर्सन मनीषा रंधावा, चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा और जिला परिषद पार्षद इंदु बाला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
मनीषा रंधावा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में कौशल ही सफलता की कुंजी है। युवाओं को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन और मेहनत को अपना लक्ष्य बनाना चाहिए।
इंदु बाला ने युवाओं से नई तकनीक, नवाचार और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
संस्थान के प्राचार्य ओमपाल ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को उद्योग जगत से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार के वास्तविक अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
मेले में योकोहामा बहादुरगढ़, यूएनओ मिंडा, मिंडा रिका, भारत सीट्स, स्वराज मोहाली, शिवम ऑटोटेक सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अप्रेंटिसशिप व जूनियर प्लेसमेंट अधिकारी विनीत, जसबीर मोर व मुनीम ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।