फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Out of 199 cases, 51 were settled in Lok Adalat.

Jind News: लोक अदालत में 199 मामलों में 51 का हुआ निपटारा

Sat, 30 May 2026 07:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Out of 199 cases, 51 were settled in Lok Adalat.
30जेएनडी25-विशेष लोक अदालत में मामलों का निपटारा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिला मुख्यालय में स्थित न्यायिक परिसर में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत की देखरेख जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरपर्सन पूनम सुनेजा ने की।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित सिहाग ने बताया कि अदालत में पूनम सुनेजा जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जयवीर सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शिफाकरण सिंह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सौरभ गुप्ता अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जसबीर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, मोनिका मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के नेतृत्व में बेंच गठित किए गए। कुल 199 मामले रखे गए। इनमें 51 मामलों का मौके पर ही निपटान किया गया।
विज्ञापन

इसमें 15 करोड़ 51 लाख 75 हजार 345 रुपये की राशि का सेटलमेंट किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित सिहाग ने कहा कि लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए, क्योंकि लोक अदालत के मामले का निपटारा आपसी सहमति से होता है। इससे व्यक्ति को समय व धन की बचत होती है व आपसी सौहार्द भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों लोक अदालत में कार्यरत सभी कर्मचारी व अधिवक्ताओं को लोक अदालत के सुचारू रूप से संचालन के लिए सराहना की। 18 जुलाई को चेक बाउंस एनआई एक्ट से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed