{"_id":"6988d4ec347050cff9071c5b","slug":"organizing-free-surgical-check-up-camp-jind-news-c-199-1-sroh1006-148230-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: निशुल्क सर्जरी जांच शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: निशुल्क सर्जरी जांच शिविर का आयोजन
Sun, 08 Feb 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी20-शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच करते हुए डॉ। संवाद
नरवाना। जयराम अस्पताल में रविवार को श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के तत्वावधान में निशुल्क सर्जरी जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में प्रसिद्ध जनरल सर्जन डॉ. हिमांशु बंसल ने मरीजों की जांच की। शिविर में बवासीर, भगंदर, हर्निया, पित्त की थैली, पथरी सहित अन्य सामान्य शल्य रोगों से संबंधित परामर्श और जांच की गई। इस दौरान कुल 70 मरीजों ने सर्जरी जांच के लिए पंजीकरण करवाया।
डॉ. हिमांशु बंसल ने मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही परामर्श से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। प्रधान कैलाश सिंगला ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही मनुष्य के सर्वांगीण विकास का आधार है। संवाद