फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Organizations demonstrated against the atrocities on Hindus in Bangladesh

Jind News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में संगठनों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Dec 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Organizations demonstrated against the atrocities on Hindus in Bangladesh
जींद। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सनातन रक्षा मंच के बैनर तले हिंदू संगठनों ने रानी तालाब से लघु सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। इसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, एबीवीपी, आर्य समाज, गोरक्षा दल, जयति-जयति हिंदू संगठन, विमुक्त घुमंतू जनजाति कल्याण संघ, पूर्व सैनिक संघ, संत समाज सहित कई संगठनों के सदस्य शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन कर लघु सचिवालय में पहुंचे संगठनों ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रानी तालाब पर बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संघचालक घनश्याम, जिला संघचालक तिलक, नगर परिषद की चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जाए। दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटनाओं को रोका जाए। अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान की जाए। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भारत सरकार इस मामले को प्राथमिकता से उठाए और बांग्लादेश सरकार के साथ कूटनीतिक चर्चा कर हिंदू सहित सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग और महासचिव इस विषय पर तत्काल हस्तक्षेप करें और बांग्लादेश पर अंतरराष्ट्रीय दबाव डालें। भारत में आने वाले सभी अल्पसंख्यक सहित हिंदू शरणार्थियों को सुरक्षा और पुनर्वास प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। बांग्लादेश में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का सख्ती से पालन करवाया जाए। इस्कॉन मंदिर के संत चिन्मय कृष्ण दास को शीघ्र रिहा किया जाए। इस अवसर पर धर्मेश्वर गिरी, केवलानंद, परमेश्वर गिरी, स्वामी सदानंद महाराज, योगी सुखदेव महाराज, श्याम नाथ, रौनक गिरी, सेवानिवृत्त कैप्टन आरएस रेढू, राजपाल ढांडा, जसमेर रजाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed