{"_id":"6530279d5801a70ebb0908e4","slug":"organization-of-farmers-training-camp-jind-news-c-199-1-jnd1001-7446-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Thu, 19 Oct 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
किसानों को पराली न जलाने के लिए शपथ ग्रहण करवाते हुए एसडीएम अनिल कुमार दून। संवाद
नरवाना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय नरवाना में उपमंडल स्तरीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम अनिल कुमार दून ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसडीएम अनिल कुमार और कृषि विभाग के अधिकारियों ने फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसानों को जागरूक किया गया।
एसडीएम ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से मानव शरीर को तो नुकसान होता ही है बल्कि अन्य जीव जंतुओं पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेषों का प्रबंधन कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते है जिससे न तो मानव शरीर को नुकसान होगा और न ही पर्यावरण प्रदुषित होगा। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए अनेक तरह के कृषि यंत्र राज्य सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि पर दिये जा रहे है। उन्होंने ग्राम पटवारियों, सरपंचों व नम्बरदारों से कहा कि वे अपने-अपने गांवों में फसल अवशेष प्रबंधन और उनके जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक करें। इस मौके पर फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में कृषि अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दी ।