फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition to online transfer policy

Jind News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध

Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 31 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition to online transfer policy
31जेएनडी21: बिजली निगम कार्यालय में नारेबाजी करते हुए कर्मचारी। संवाद
जुलाना। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिवीजन में बिजली कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। इस अवसर पर कर्मचारियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी का विरोध किया।
विज्ञापन

गेट मीटिंग की अध्यक्षता ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन इकाई के प्रधान जयबीर लाठर ने की और संचालन सचिव बलजीत खत्री ने किया। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ऑनलाइन पाॅलिसी व चंडीगढ़ बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपने का विरोध किया।
विज्ञापन

बलजीत ने कहा कि निजीकरण को बढ़ावा देने को लेकर कर्मियों ने भारी रोष हैं और किसी भी सूरत में बिजली निगम का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। यूनिट जींद सह सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि एक व दो फरवरी और आठ व नौ फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश के तमाम विधायकों को प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपने जाएंगे। 15 व 16 फरवरी को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र पर दो दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राकेश जेई, विश्वजीत एएफएम, प्रमोद लाइनमैन, बिजेन्द्र, सतीश, जयबीर, सब यूनिट चेयरमैन मंजीत नैन, राजबीर, अनूप, लक्ष्मण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed