फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Opposition to agricultural laws, copies of the law burnt at the residence of BJP-JJP MLAs

कृषि कानूनों का विरोध, भाजपा-जजपा विधायकों के निवास पर जलाईं कानून की प्रतियां

Sat, 05 Jun 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Opposition to agricultural laws, copies of the law burnt at the residence of BJP-JJP MLAs
भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास के बाहर प्रदर्शन करते हुए महिलाएं। - फोटो : Jind
जींद। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने कृषि कानूनों को एक साल पूरा होने पर कानून की प्रतियां फूंक कर रोष जताया। इस दौरान जिले के भाजपा व जजपा विधायकों के अलावा हिसार से भाजपा सांसद के निवास पर कानून की प्रतियां फूंकी। इस दौरान प्रशासन भी चौकस रहा, लेकिन किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया। नेताओं की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग समय पर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

जींद में भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास के सामने किसान व मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी और संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया। इसके लिए किसान व मजदूर जयंती देवी पार्क में एकत्रित हुए और जनसभा की। इसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से किसान सभा के जिला प्रधान रोहताश, खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान व पूनम रेढू ने की। सीटू राज्य उपाध्यक्ष कामरेड रमेश चंद्र ने कहा कि पिछले साल पांच जून 2020 को केंद्र सरकार कृषि के अध्यादेश संसद में लाई थी। इसके एक साल हो गया है और एक साल के अंदर यह अध्यादेश कानून का रूप ले चुके हैं। इसलिए किसान व मजदूरों ने मिलकर कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी हैं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन पांच जून 1974 को जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा देकर देश में एक जन आंदोलन खड़ा किया था। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन के छह महीने हो चुके हैं। 470 से ज्यादा किसान इस दौरान मौत का ग्रास बन चुके हैं, पर केंद्र सरकार कृषि कानूनों को रद्द करने की किसानों की मांगों को हल करने की बजाय आंदोलन को तोड़ने की साजिशें रच रही है। वहीं सतबीर पहलवान ने कहा कि किसान कृषि कानूनों के रद्द करवाने के लिए ही आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी गई।
विज्ञापन

पहले सांसद फिर डिप्टी सीएम कार्यालय के बाहर जलाई प्रतियां
उचाना। उचाना में किसानों ने भाजपा व जजपा नेताओं के आवास के बाहर प्रतियां फूंककर रोष प्रकट किया गया। खटकड़ टोल के पास धरने से किसान, युवा व महिलाएं वाहनों के काफिले के साथ डूमरखा कलां में हिसार लोकसभा से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां पर उनके आवास के पास धरना देने के बाद कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी गई। यहां से रजबाहा रोड पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यालय के बाहर किसान पहुंचे। यहां पर कार्यालय के बंद गेट के सामने किसानों ने कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी। सुरक्षा की दृष्टि से डूमरखां कलां में सांसद के आवास व उचाना में जेजेपी कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। आंदोलन लंबा होने से कमजोर होने की बजाय मजबूत हो रहा है। 2024 तक किसान संयम व अनुशासन से अपने धरने को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर मनाया संपूर्ण क्रांति दिवस
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल ने शनिवार को सफीदों रोड पार्टी कार्यालय के सामने किसानों पर थोपे गए तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जिला प्रधान रामफल कुंडू की अध्यक्षता में जलाकर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया। जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी से दुखी होकर पांच जून 1974 को जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रंाति का नारा देकर सत्तासीन कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम किया था। उसी प्रकार बीजेपी सरकार को सत्ता से बाहर किया जाएगा।
प्रदर्शन व कृषि कानूनों की फूंकी प्रतियां
नरवाना। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के अंतर्गत शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों ने यहां ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार होकर शहर के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन किया। हिसार रोड पर स्थित विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के निवास व कार्यालय पर पहुंच कर कार्यालय का घेराव किया। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के कार्यालय पर ताला लगा हुआ था। किसानों के घेराव व प्रदर्शन को देखते हुए विधायक कार्यालय के सामने भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बद्दोवाल टोल प्लाजा पर 163वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता बद्दोवाल के पूर्व सरपंच पिरथी सिंह ने की। मंच संचालन होशियार सिंह खरल ने किया। अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकारी सचिव सुमित ने मंच साझा करते हुए कहा कि आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, परंतु सरकार बार-बार हमारे सब्र का इम्तिहान नहीं लें। बाद में तय कार्यक्रम के अनुसार किसान नरवाना पहुंचे और यहां से प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन, भगत सिंह चौक, विश्वकर्मा चौक, नया बस अड्डा व हरियल चौक होते हुए विधायक रामनिवास के हिसार रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे। यहां कानूनों की प्रतियों को जलाया।

जुलाना के जजपा विधायक के निवास के बाहर भी जलाई प्रतियां
वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जुलाना के जजपा विधायक अमरजीत सिंह ढांडा के खरकरामजी गांव स्थित मकान पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया। इसके लिए किसान सिंधवीखेड़ा बस अड्डे पर एकत्रित हुए और पूर्व पार्षद अमित निडानी की अध्यक्षता में रोष सभा की। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के जुलाना प्रधान जयदीप चहल रधाना, कुलबीर मलिक, पवन लाठर, नरेंद्र ढांडा, राजेश, वीरेंद्र लाठर, पवन ढांडा, सुरेंद्र गोयत, काला ठेकेदार, रणधीर चहल, रणवीर ढुल, नरेश दलाल, सोनू चीमा, मेजर, प्रदीप पूनिया, गोरा सिवाच, सोनू मोर, कुशल व दलबीर चहल आदि मौजूद रहे।

खरकरामजी गांव में विधायक के निवास के बाहर प्रदर्शन करते किसान।

खरकरामजी गांव में विधायक के निवास के बाहर प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed