फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   OPD Timings Revised at Civil Hospital Due to Summer

Jind News: गर्मियों को लेकर नागरिक अस्पताल में बदला ओपीडी का समय

Fri, 17 Apr 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
OPD Timings Revised at Civil Hospital Due to Summer
16जेएनडी18-नागरिक अस्पताल जींद, जिसमें ओपीडी का समय बदल गया है। संवाद
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल और उपमंडल नागरिक अस्पतालों में शुक्रवार से ओपीडी का समय बदल जाएगा। अब सुबह आठ बजे से ओपीडी की शुरूआत होगी। चिकित्सक दो बजे तक मरीजों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

गर्मियों को देखते हुए अब एक घंटा पहले ओपीडी की शुरूआत की जाएगी और एक घंटा पहले छुट्टी होगी। ओपीडी के अलावा दवा लेने और टेस्ट कराने के समय में भी परिवर्तन हो गया है। अस्पताल में होने वाले विभिन्न तरह की टेस्ट के लिए लैब में सैंपल का समय भी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक रहेगा। जबकि सर्दियों में पहले सुबह नौ से 12 बजे तक सैंपल लिए जाते थे और फिर दो बजे तक सैंपल रिपोर्ट दी जाती थी।
विज्ञापन

अब आगामी 16 अक्टूबर तक नागरिक अस्पताल की ओपीडी, टेस्ट एवं दवा लेने का समय अब यही रहेगा। वहीं खून टेस्ट, एक्स-रे सहित अन्य जांचें आठ से 11 बजे तक की जाएंगी। उसके बाद से लेकर 2 बजे तक रिपोर्ट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकअप के लिए ओपीडी पर्ची बनवाने का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसी तरह ओपीडी में दवा के लिए खुलने वाली खिड़की का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे किया गया है। गर्मी बढ़ते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बदलते मौसम की वजह से बुखार, जुखाम, खांसी एवं अन्य बीमारियों से पीड़ित अस्पताल पहुंच रहे हैं।

मौसम में बदलाव से बढ़ी मरीजों की संख्या
फिलहाल लू चलने लगी है। मौसम बदलाव से खांसी, बुखार, वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला के नागरिक अस्पताल की बात की जाए तो रोजाना 200 से 250 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं जिन्हें या तो बुखार है या फिर सर्दी या खांसी है।

वर्जन
नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय बदल गया है। जिला अस्पताल तथा उपमंडल अस्पतालों में ओपीडी सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक की जाएगी। इसके लिए सभी चिकित्सकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article