फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only through unity can pressure be put on the government: Chand Bahadur

एकजुटता से ही सरकार पर दबाव बनेगा : चांद बहादुर

Sat, 17 Jan 2026 02:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Only through unity can pressure be put on the government: Chand Bahadur
नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम के बैनर तले किसानों का धरना लघु सचिवालय में शुक्रवार को 1367वें दिन भी जारी रहा। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। अध्यक्षता मास्टर बलजीत सिंह मंडी जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी निहाल सिंह ने निभाई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के जिला प्रधान मास्टर चांद बहादुर ने किसानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता से ही सरकार पर दबाव बनेगा। जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद होगी। संयुक्त किसान मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 जनवरी को किसानों ने बीज बिल, बिजली बिल, जीआरएमजी बिल तथा परमाणु बिजली बिल की प्रतियों का सांकेतिक दहन किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही किसानों ने आंदोलन से जुड़ा शपथ पत्र दोहराते हुए सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक धरना और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बिजली दरों और कृषि से जुड़े बिलों को किसानों पर अतिरिक्त बोझ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में शिशपाल गुलड़ी, डॉ. रामचंद्र, सतबीर चोपड़ा, सतबीर रामधारी, बलदेव सिंह ढाकल, गंगा सिंह राजा कर्मगढ़, हरिकेश, सुरजन, मांगेराम, सतबीर, रामधारी सिंह, सतबीर फौजी, साधुराम, दिनेश आदि किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed