Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only the prescribed books of the board will be valid in the new session

Jind News: नए सत्र में बोर्ड की निर्धारित किताबें ही होंगी मान्य

Sun, 26 Apr 2026 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Only the prescribed books of the board will be valid in the new session
26जेएनडी23-जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
जींद। नए सत्र में विद्यार्थियों के लिए विद्यालय शिक्षा बोर्ड की निर्धारित किताबें ही लागू होंगी। इसको लेकर बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो चुका है। ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी हरियाणा विद्याल शिक्षा बोर्ड से संबंधित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड द्वारा प्रस्तावित पाठ्य पुस्तकें लगवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिले में 724 राजकीय स्कूल हैं जिसमें एक लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं जिलेभर में 396 प्राइवेट स्कूल हैं। राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में विभाग की ओर से राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए किताबें भेजी जा रही हैं। वहीं नौवीं से 12वीं कक्षा में राजकीय स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी या बोर्ड द्वारा प्रस्तावित किताबें ही लगवाई जाती हैं।
इसके अलावा निजी स्कूलों में भी शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी की किताबें लगवाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन निजी स्कूल संचालक विभागीय आदेशों को दरकिनार करते हुए महंगी-महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाते हैं।


वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार संंबंधित सभी स्कूलों में बोर्ड द्वारा प्रस्तावित किताबें ही लगवाई जाएं। यदि किसी स्कूल में बोर्ड द्वारा निर्धारित के अलावा दूसरी किताबें लगवाए मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--रितु पंघाल, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed