फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only education can bring about change in society: Priyanka

शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है : प्रियंका

Wed, 11 Mar 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 11 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Only education can bring about change in society: Priyanka
11जेएनडी02: सीआरएसयू में महिला संगोष्ठी में छात्राओं को संबो​धित करते एबीवीपी राष्ट्रीय कार्यका
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महिला सम्मान, समानता और सुरक्षा जैसे विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन किया। एबीवीपी की प्रमुख नेता प्रियंका ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों को समझने का अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। रोहन सैनी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और युवाओं को इस दिशा में संवेदनशील बनना होगा। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की भूमिका भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं के लिए सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण की आवश्यकता पर बल दिया। संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं और विभिन्न प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने महिला सम्मान और सामाजिक जागरूकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्राध्यापकों ने भी इस बात पर जोर दिया कि सशक्तीकरण केवल भाषणों तक सीमित न रहकर व्यवहार का हिस्सा बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed