फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Only Congress can protect the rights of backward classes

पिछड़ा वर्ग के बच्चों को छात्रवृति व गरीबों को 100-100 गज मुफ्त प्लाट की योजना को भाजपा सरकार ने किया बंद : हुड्डा

Sun, 29 May 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Only Congress can protect the rights of backward classes
जींद। शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित कांग्रेस की पिछड़ा वर्ग के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में
विज्ञापन

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने
भाजपा सरकार पर जमकर तीखे कटाक्ष किए। हुड्डा ने कहा कहा कि कांग्रेस सरकार की जनहित की कई योजनाएं सरकार ने बंद कर दी हैं। कांग्रेस ही पिछड़ा वर्ग के अधिकारों का संरक्षण कर सकती है।
हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार के समय पिछड़ा वर्ग के बच्चों को छात्रवृतियां दी जाती थी। गरीबों को 100-100 गज के मुफ्त प्लाट मिलते थे, लेकिन भाजपा ने यह योजना बंद कर दी है। इसी प्रकार उनकी सरकार के समय पिछड़ा वर्ग ए व बी को आरक्षण का लाभ दिया गया, जबकि भाजपा ने यह अधिकार छीना है। महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए चीन व पाकिस्तान पर बहस की जाती है। इस मौके पर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें ओबीसी सैल द्वारा सम्मानित किया गया। हुड्डा ने कहा कि कुछ ताकतें लोगों को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर देश की आजादी को खतरे में डालना चाहती हैं। 36 बिरादरी को एकजुटता के साथ ऐसी विभाजनकारी ताकतों को जवाब देना चाहिए। उनकी सरकार ने पहली से 12वीं कक्षा तक छात्रवृति की शुरुआत की गई। साथ ही आईटीआई, पॉलिटेक्निक और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए भी सुविधा दी गई। उनकी सरकार ने पिछड़ों व गरीबों के 450 करोड़ रुपए के कर्ज माफ किए। हुड्डा ने बताया कि पिछड़ों को प्रतिनिधित्व देने के लिए ही उन्होंने केश कला बोर्ड और मिट्टी कला बोर्ड का गठन किया था। इसके अलावा अलग-अलग बोर्ड और निगमों में पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी-जेजेपी सरकार द्वारा क्रीमी लेयर की सीमा छह लाख करने की वजह पिछड़ों को आरक्षण से वंचित करना ही है।
विज्ञापन

बॉक्स
आयोजकों के दावे हुए विफल, नहीं जुटे सभी कांग्रेसी
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक रमेश सैनी ने तीन दिन पहले दावा किया था कि कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी नेता आएंगे, लेकिन रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी जैसे नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed