फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   only 4-5 women got delivery under ayushman yojna

आयुष्मान योजना के तहत 4-5 महिलाओं ने ही करवाई डिलिवरी

Sun, 22 Sep 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
only 4-5 women got delivery under ayushman yojna
आयुष्मान भारत योजना गर्भवती महिलाओं के लिए प्रभावी नहीं हो रही। जिले में अब तक इस योजना के तहत 4-5 गर्भवती महिलाओं ने ही अपनी डिलिवरी करवाई है। अधिकतर महिलाओं ने जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठाया है। इस योजना के तहत भी गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी मुफ्त करवाई जाती है। जननी सुरक्षा योजना के तहत डिलिवरी के बाद महिला को 1400 रुपये दिए जाते हैं, जोकि आयुष्मान योजना के तहत नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में औसतन एक महीने में 20 डिलिवरी होती हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं की फ्री में डिलिवरी करवाई जाती है। इस योजना के तहत 1400 रुपये महिलाओं को डिलिवरी के समय उनको खाने-पीने के दिए जाते हैं, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रह सके। जननी सुरक्षा योजना के तहत नागरिक अस्पताल में नोर्मल तथा सीजेरियन डिलिवरी की जाती हैं। वहीं आयुष्मान के तहत भी नागरिक अस्पताल में नॉर्मल तथा सीजेरियन डिलिवरी करवाई जाती है। इसमें हाई रिस्क सिजेरियन डिलिवरी नहीं करवाई जाती। अभी तक पूरे जिले में केवल 4-5 महिलाओं ने ही अपनी डिलिवरी आयुष्मान योजना के तहत करवाई है। बाकी सभी महिलाएं नागरिक अस्पताल में जननी सुरक्षा योजना के तहत डिलिवरी करवाई है।
विज्ञापन

पति का गोल्डन कार्ड है तो पत्नी का नाम होगा दर्ज
जिन लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं, वह 2011 की आर्थिक जनगणना के आधार पर बनाए जा रहे हैं। जिन लोगों की 2011 के बाद शादी हुई है, उनको भी इस योजना में शामिल किया जा रहा है। यदि एक युवक का नाम आयुष्मान योजना में है तो उसकी शादी के बाद उसके मैरिज सर्टिफिकेट के आधार पर उसकी पत्नी को भी इस योजना में शामिल किया जाता है। इसके अलावा उनके बच्चों को भी योजना में शामिल किया जाता है। इनके अलावा इस योजना में और किसी अन्य को शामिल नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना का लाभ उठा रही महिलाएं
आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक जिले में केवल 4-5 महिलाओं ने ही अपनी डिलिवरी करवाई हैं। इसमें नॉर्मल तथा सिजेरियन डिलिवरी का प्रावधान है। आयुष्मान भारत योजना के तहत हाई रिस्क डिलिवरी नहीं करवाई जाती। जननी सुरक्षा योजना में भी गर्भवती महिलाओं को मुफ्त इलाज मिलता है तथा डिलिवरी के समय 1400 रुपये मिलते हैं, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत कोई पैसा नहीं मिलता। इसलिए अधिकतर गर्भवती महिलाएं अपनी डिलिवरी जननी सुरक्षा योजना के तहत करवाती हैं।
-डॉ. अजय चालिया, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed