फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Online studies of class 10 and 12 students will be done in summer vacation

इस बार गर्मियों की छुट्टियों में भी ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे 10वीं व 12वीं के विद्यार्थी

Wed, 25 May 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Online studies of class 10 and 12 students will be done in summer vacation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। इस बार गर्मियों की छुट्टियों में 10वीं और12वीं के विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को सरकार की तरफ से टैब बांटे जा रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियां एक से 30 जून तक होने की संभावना है। जिन बच्चों को अभी तक टैब नहीं मिले हैं,उनको जल्द से जल्द टैब वितरित करने के जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं।
जिले में 10वीं और 12वीं के 23 हजार 585 बच्चों और शिक्षकों को टैब वितरित किए जाने हैं। पहले चरण में अब तक 15 हजार विद्यार्थियों को टैब वितरित किए जा चुके हैं। बाकी विद्यार्थियों को जल्द ही दूसरे चरण में टैब वितरित किए जाएंगे। अब टैब के साथ इन विद्यार्थियों को प्री एक्टीवेटेड सिम कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए। इससे पहले टैबलेट के साथ दिए गए सिम एक्टिवेट करने में विद्यार्थियों को काफी परेशानियां आ रही थी। जिले के सभी सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं के बच्चे टैब प्राप्त करेंगे। 12वीं कक्षा पास करने के बाद बच्चों को यह टैब स्कूल में जमा करवाने होंगे। जो शिक्षक 10वीं और 12वीं कक्षाओं को पढ़ाते हैं, उन्हें इस बार गर्मियों की छुट्टियां नहीं मिल पाएंगी, क्योंकि इन शिक्षकों को ऑनलाइन बच्चों की पढ़ाई करवानी होगी। शिक्षा विभाग की तरफ से इन अध्यापकों को 24 घंटे तैयार रहने के लिए कहा गया है। कोई भी विद्यार्थी किसी भी समय इन शिक्षकों से कुछ भी पूछ सकता है। शिक्षकों को विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देने होंगे। इसके अलावा स्कूल की तरफ से एक समय सारिणी बनाकर बच्चों और अध्यापकों को दी जाएगी ताकि उस समय सभी बच्चे व अध्यापक ऑनलाइन रहें। सभी बच्चों को ऑनलाइन काम दिया जाएगा तथा अध्यापक भी ऑनलाइन ही इन बच्चों का काम चेक करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
जिले के राजकीय स्कूलों के लिए 23 हजार 585 टैब आए हैं। यह टैब 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसकी सहायता से विद्यार्थी अब गर्मियों की छुट्टियों में भी घर बैठे पढ़ पाएंगे। इससे विद्यार्थी घर बैठे आनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षकों को भी ऑनलाइन ही बच्चों की समस्याओं को समाधान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--मदन सिंह चौपड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed