फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Online applications will be till 28 for admission in UG courses

Jind News: यूजी कोर्सों में दाखिले के लिए 28 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Online applications will be till 28 for admission in UG courses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए सत्र में काॅलेजों के यूजी कोर्सों में दाखिले देने को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार कालेज 12 से लेकर 15 जून तक पोर्टल पर कोर्स, सब्जेक्ट कांबिनेशन, सीट और फीस की जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके बाद विद्यार्थी 17 से लेकर 28 जून तक दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
काॅलेजों द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 17 से लेकर 30 जून तक की जाएगी। इसके बाद पहली और दूसरी मेरिट सूची तथा फीस भरने का समय पांच से लेकर 20 जुलाई तक का समय रहेगा। टीचिंग टर्म 21 जुलाई से शुरू होगी। दोनों मेरिट के बाद भी कालेजों में यदि सीट बचती है तो 21 जुलाई को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से या फिर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिले के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जा सकता है। पहले विभाग ने 26 जून को दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी किया था, जिसमें कालेज प्रबंधन कमेटी द्वारा 29 से लेकर 31 मई तक पोर्टल पर कालेज से संबंधित जानकारी अपलोड करनी थी। वहीं पांच जून से विद्यार्थी दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते थे। इसके बाद दो जून को उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालेज कमेटियों को पत्र जारी कर आगामी आदेशों तक दाखिला प्रक्रिया रद करने की सूचना दी थी। दस दिन बाद विभाग ने दाखिले को लेकर दोबारा से शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई से साढ़े 17 हजार से अधिक विद्यार्थी पास हुए हैं, जबकि जिलेभर के 17 राजकीय और निजी कालेजों में साढ़े दस हजार से अधिक सीट हैं। विद्यार्थियों को दूसरे जिले के कालेजों व दूरवर्ती शिक्षा का विकल्प रहेगा। दाखिला लेने वाले युवक-युवतियों की अपेक्षा सीटें कम होने से दाखिले को लेकर मारामारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


वर्जन

यूजी कोर्सों में दाखिला को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने दोबारा से शेड्यूल जारी हो गया है। युवक-युवतियां 17 से लेकर 28 जून तक दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पांच से लेकर 20 जुलाई के बीच दो मेरिट जारी होंगी, जिसमें युवक-युवतियों का दाखिला होगा।-ज्योति देवी, नोडल अधिकारी, राजकीय प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed