{"_id":"6a1dccc1fbc8996e9e002ef8","slug":"online-applications-for-admission-to-itis-begin-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-154381-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 जून तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई में दाखिले के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, 15 जून तक मौका
विज्ञापन
01जेएनडी09: राजकीय आईटीआई जींद।
जींद। तकनीकी शिक्षा और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई में दाखिले का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत प्रदेशभर के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 15 जून तक जारी रहेगी।
इस वर्ष जिले में 10वीं कक्षा के दोनों बोर्डों से 15 हजार से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है। तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगार के बेहतर अवसर मिलने के कारण हर साल बड़ी संख्या में युवा आईटीआई का रुख करते हैं।
जिले में इस बार 25 आईटीआई संस्थानों में कुल 5244 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें नौ सरकारी संस्थानों में 2688 सीटें तथा 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
सरकारी आईटीआई में सबसे अधिक सीटें राजकीय आईटीआई जींद (872) और राजकीय आईटीआई नरवाना (820) में हैं। इसके अलावा उचाना, जुलाना, महिला आईटीआई धूसरखा, मुआना और खेदड़ाखेमावती सहित अन्य संस्थानों में भी विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा।
अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन कर सकेंगे अभ्यर्थी
दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। अभ्यर्थी आवेदन के दौरान अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन कर सकेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, सीओपीए और स्टेनोग्राफी जैसे लोकप्रिय ट्रेडों में सीटों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।
आईटीआई प्रवेश का पूरा ब्योरा
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 2 जून
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 जून
जिले में आईटीआई संस्थान : 25
कुल सीटें : 5244
सरकारी आईटीआई सीटें : 2688
निजी आईटीआई सीटें : 2556
10वीं पास विद्यार्थी : 15 हजार से अधिक
वर्जन
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 15 जून तक चलेगी। विद्यार्थियों को आवेदन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां अभ्यर्थियों को आवेदन भरने और दस्तावेजों संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आईटीआई दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से जिले के हजारों युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के नए अवसरों तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा। -नरेश कुमार, प्राचार्य आईटीआई जींद।