फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   onion rates complite century

प्याज के भाव का शतक हुआ पूरा

Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
onion rates complite century
सब्जी की दुकान। - फोटो : Jind
प्याज के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। प्याज के भाव ने अपना शतक पूरा कर लिया है। 100 रुपये प्रति किलो प्याज का भाव होने से अब रसोई के तड़के से प्याज गायब हो गया है। प्याज के भाव कम होने की बजाए निरंतर बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। अब रसोई के साथ-साथ खाने में सलाद की प्लेट से भी प्याज गायब हो गया है। प्याज को छोड़ कर मटर और आलू के भाव में जरूर कमी आई है। 100 रुपये किलो प्याज होने से लोगों ने प्याज खरीदना कम कर दिया है। प्याज के रेट बीते सप्ताह 80 थे जो अब 100 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। प्याज को छोड़ कर दूसरी सब्जियों के रेट कम हुए हैं। गृहणी कविता, पूनम, प्रीति व अन्नू ने कहा कि सब्जी में प्याज का तड़का जरूरी होता है। प्याज के भाव बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ा है। प्याज महंगा होने के चलते अब रसोई से बाहर हो गया है। सब्जी विक्रेता सतीश, मनोज व रिंकू ने कहा कि प्याज को छोड़ कर अन्य सब्जियों भाव कम हुए हैं। इस बार प्याज का उत्पादन कम होने से प्याज के दाम बढ़ने का कारण माना जा रहा है। प्याज के दाम बढ़ने से इसको कम लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बिन मौसम बारिश के कारण प्याज की फसल खराब हो गई थी। इस कारण प्याज का उत्पादन कम हुआ है और प्याज के दामों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। एक सप्ताह के अंदर स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। इसके बाद प्याज के दाम में गिरावट आ सकती है। आसपास के किसानों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी तो जनता को कुछ राहत मिलेगी। -अवतार कुमरा, सब्जी मंडी प्रधान जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed