{"_id":"69722ac8af70e126eb07fa87","slug":"one-person-died-due-to-house-collapse-2026-01-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, कमरे में सो रहे शख्स की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, कमरे में सो रहे शख्स की दबने से मौत
Thu, 22 Jan 2026 07:19 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 22 Jan 2026 07:19 PM IST
सार
डोहाना खेड़ा गांव में मकान की छत गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। व्यक्ति दोपहर के समय कमरे में आराम कर रहा था। इस दौरान मकान की छत गिर गई।
विज्ञापन
छत गिरने से व्यक्ति की मौत
- फोटो : संवाद
विस्तार
डोहाना खेड़ा गांव में वीरवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई। इसके नीचे दबने से मकान मालिक जंगीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य चला गया। अब मृतक के पीछे उसकी 60 वर्षीय मां राजपति, बड़ा बेटा अभि और छोटा बेटा कीमत रह गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक जंगीर पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने-ले जाने के कार्य में सहायक के रूप में काम करता था। इस काम के कारण उसे कई-कई दिनों तक बाहर रहना पड़ता था।
विज्ञापन
कमरे में सो रहा था शख्स
करीब ढाई माह बाद वह बुधवार को अपने बड़े बेटे अभि के साथ हांसी से गांव लौटा था। लंबे समय तक लगातार काम करने के कारण वह बेहद थका हुआ था। घर पहुंचने के बाद उसने नीचे वाले कमरे में खाना खाया और आराम करने के लिए लेट गया। इसी दौरान दोपहर को अचानक दो मंजिला मकान की छत गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जंगीर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सरकार से आर्थिक मदद की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। मकान पूरी तरह गिर चुका है और बच्चों के सिर से छत भी छिन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए, ताकि मकान का पुनर्निर्माण हो सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
डोहाना खेड़ा गांव में मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे और पता चला कि मकान मालिक जंगिर की छत के मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में उनके दो छोटे लड़के हैं और एक बूढ़ी मां रह गई है। वह घर के एकमात्र कमाने वाले थे। प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। पीड़ित परिवार की ज्यादा से आर्थिक सहायता करवाई जाएगी। इस दुख की घड़ी में प्रशासन परिवार के साथ है। –दलजीत सिंह, एसडीम, उचाना।